search

CBSE की परीक्षाएं आज से, दसवीं के परीक्षार्थी पहले दिन देंगे गणित का पेपर

deltin33 3 hour(s) ago views 1077
  



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही है। सीबीएसई के प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन 49 जिलों में 10वीं-12वीं के करीब चार लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रयागराज में 30 से अधिक केंद्रों पर परीक्षा कराने की तैयारी है।

पहले दिन दसवीं के विद्यार्थी गणित की परीक्षा देंगे जबकि 12वीं के विद्यार्थियों के लिए बायोटेक्नालाजी, इंटरप्रेन्योरशिप, शार्टहैंड हिंदी, शार्ट हैंड अंग्रेजी का पेपर होगा। यह परीक्षा प्रात: 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी। बोर्ड की परीक्षा तीस मार्च तक होनी हैं। सीबीएसई ने परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की टीम एवं उड़नदस्ता सक्रिय कर दिया गया है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था के साथ सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कराई गई है। पिछले वर्ष कुल 444375 (267449 छात्र एवं 176925 छात्राएं) परीक्षा में शामिल हुए थे। 10वीं में 237428 जबकि 12वीं में 206947 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।

प्रयागराज रीजन में शामिल 49 जिले

अम्बेडकरनगर, अमेठी, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, भदोही, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, इटावा, फर्रूखाबाद, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, जालौन, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशाम्बी, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, लखनऊ, महराजगंज, महोबा, मऊ, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, संत कबीरनगर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, उन्नाव व वाराणसी।

यह भी पढ़ें- UP Board Exam 2026 : विषय व जेंडर कोड सुधारकर विद्यार्थियों को दिलाएं परीक्षा, 20 मार्च तक दें रिपोर्ट



सीआइएससीई की 12वीं की परीक्षा आज से
कांउसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टीफिकेट की दसवीं की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही है जबकि 12वीं की परीक्ष्द्वाा 12 फरवरी से चल रही है। क्वार्डिनेटर एबी गोलई ग्लेयन के अनुसार 14 स्कूलों में यह परीक्षा होगी। 12वीं की कोआर्डिनेटर डा. विनीता इसूवियस के अनुसार जोन बी में 11 विद्यालयों में परीक्षा चल रही है। करीब दो हजार परीक्षार्थी हैं। केंद्रों पर नकल न हो इसके लिए पूरी निगरानी की जा रही है। बोर्ड की तरफ से सचल दस्ते भी सक्रिय हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472366