search

कौन थे जम्मू-कश्मीर की जेल से भागने वाले पाकिस्तानी कैदी? पुलिसकर्मियों पर ताबड़तोड़ चलाई गोलियां; देखें VIDEO

deltin33 3 hour(s) ago views 833
  

कैप्शन: जम्मू-कश्मीर की जेल का सीसीटीवी फुटेज (जागरण फोटो)



डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू के बॉर्डर इलाके में आरएस पुरा एक जुवेनाइल होम से दो पाकिस्तानी नागरिकों समेत तीन कैदी सोमवार को ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसवालों पर कथित तौर पर हमला करके उन्हें घायल करने के बाद भाग गए। उन्होंने बताया कि यह घटना शाम करीब पांच बजकर 15 मिनट की है। आर एस पुरा के जुवेनाइल होम में हुई।
कौन थे जेल से भागने वाले नाबालिग?

जेल से जो तीन आरोपी भागे हैं, उनमें गैंगस्टर करजीत सिंह उर्फ गुग्गा, जो आर एस पुरा के दबलेहर का रहने वाला है। इनके अलावा पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद सुना-उल्लाह और अहसान अनवर शामिल हैं।
गुग्गा पर 11 आपराधिक मामले दर्ज

फरार करणजीत सिंह उर्फ गुग्गा पर विभिन्न थानों में 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसका नाम घटारू हत्याकांड में भी आया था। वहीं, पाकिस्तानी नागरिकों में सनाल्लाह सितंबर, 2021 को राजौरी के केरी सेक्टर में घुसपैठ करते पकड़ा गया था। दूसरा पाकिस्तानी अहसान अक्टूबर, 2019 को पुंछ से घुसपैठ करते दबोचा गया था। नाबालिग होने के कारण तब दोनों को बाल सुधार गृह में रखा गया था।
दो पुलिसकर्मी गायल

अधिकारियों ने बताया कि SPO विनय और हेड कांस्टेबल प्रवीण नाम के दो पुलिसवाले घायल हो गए, पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि घायल पुलिसवालों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गैंगस्टर, जो खौफ गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है, का जुवेनाइल होम के अंदर कुछ राउंड फायरिंग करने का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि लोकल बनी पिस्तौल कैदी तक कैसे पहुंची
छह पुलिसकर्मी सस्पेंड

अधिकारियों ने बताया कि भागने वालों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीमें बनाई गई हैं और अलग-अलग जगहों पर रेड की जा रही है। J&K के पुलिस डायरेक्टर जनरल नलिन प्रभात और इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस भीम सेन टूटी ने दूसरे अधिकारियों के साथ मौके का दौरा किया। इस बीच एएसआई सहित छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- जम्मू के आरएसपुरा बाल सुधार गृह में फायरिंग: पाकिस्तानी नागरिकों ने पुलिस पर किया हमला, दीवार फांदकर हुए फरार
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472366