नई दिल्ली। 17 दिसंबर, मंगलवार को चांदी में 3127 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है। इस समय एक किलो चांदी का भाव 2,36,764 रुपये चल रहा है। सोने में भी 1000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा गिरावट है। कल भी सोने और चांदी में गिरावट देखी गई थी। आइए जानते हैं कि आपके शहर में सोना और चांदी कितना सस्ता हुआ है?
Gold Price Today: कितना है सोने का दाम?
सुबह 10.07 बजे के आसपास एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने का दाम में 960 रुपये गिरा है। इस समय 24 कैरेट सोने का भाव 1,53,800 रुपये चल रहा है। सोने ने अब तक 1,53,522 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 1,53,959 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
Silver Price Today: कितना है चांदी का भाव?
चांदी में 3241 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। इस समय 1 किलो चांदी का दाम 2,36,650 रुपये चल रहा है।
(ये स्टोरी अपडेट हो रही है) |