Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण में क्या करें और क्या न करें?
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में फाल्गुन माह को महत्वपूर्ण माना जाता है। इस माह में पूजा और दान जरूर करना चाहिए। वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन अमावस्या आज यानी 17 फरवरी को मनाई जा रही है। इसी दिन साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2026) लगेगा। सूर्य ग्रहण के दौरान पूजा-अर्चना और खाना खाने की मनाही है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि सूर्य ग्रहण के दौरान क्या नहीं करना चाहिए, भारत में दिखाई देगा या नहीं और इसका सूतक काल का समय क्या रहेगा।
भारत में दिखाई देगा या नहीं सूर्य ग्रहण?
इस बा फाल्गुन अमावस्या पर सूर्य ग्रहण (Surya Grahan Kab Hai) का साया रहेगा। अमावस्या के दिन पितरों का श्राद्ध और तर्पण किया जाता है। इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और उनकी कृपा परिवार के सदस्यों पर बनी रहती है। फाल्गुन अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण (Today Grahan Timing) रहेगा, लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और इसका सूतक भी मान्य नहीं रहने वाला है।
सूर्य ग्रहण 2026 डेट और टाइम (Solar Eclipse 2026 Date and Time)
सूर्य ग्रहण आज यानी 17 फरवरी को लगने जा रहा है। ग्रहण की शुरुआत दोपहर 03 बजकर 26 मिनट (17 Feb 2026 Grahan Time in India) से होगी। वहीं, इसका समापन शाम 07 बजकर 57 मिनट (Surya Grahan Kab Lagega) पर होगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए सूतक काल (Surya Grahan 2026 Sutak Time) भी मान्य नहीं होगा।
सूर्य ग्रहण के दौरान क्या न करें और क्या न करें?
- सनातन शास्त्रों के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। सूर्य ग्रहण का अशुभ प्रभाव खाने की चीजों पर पड़ता है। इसलिए सूर्य ग्रहण से पहले खाने की चीजों में तुलसी के पत्ते डालने की सलाह दी जाती है।
- इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
- साथ ही कैंची, चाकू और सुई का प्रयोग भूलकर नहीं नहीं करना चाहिए।
- सूर्य ग्रहण में पूजा और मांगलिक काम नहीं करना चाहिए।
- सूर्य ग्रहण के समापन के बाद स्नान करें। इसके बाद घर और मंदिर की सफाई करें।
- पूजा-अर्चना करें। साथ ही विशेष चीजों का दान करें।
- दिर में भी मूर्तियों को स्पर्श करने से बचना चाहिए।
- मन में मंत्रों का जप करें।
- सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक शुरू होता है।
यह भी पढ़ें- सूर्य ग्रहण 2026 : कब, कहां और कैसे दिखेगा? यहां जानें पूरा टाइम टेबल
यह भी पढ़ें- Grahan 2026: कब लगेगा साल 2026 का पहला सूर्य और चंद्र ग्रहण? रखें इन बातों का ध्यान
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है। |
|