search

उत्तराखंड के पांच हजार जरूरतमंदों को मिलेगा PM आवास का तोहफा, भव्य समारोह में चाबियां सौंपेंगे CM धामी

Chikheang 3 hour(s) ago views 790
  

-मुख्यमंत्री का समय मिलते ही लाभार्थियों को चाबियां प्रदान की जाएंगी। जागरण  



राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। उत्तराखंड में इस माह 5,000 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तैयार किए गए आवासों की चाबी सौंपी जाएगी। सभी आवासों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। आवास सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष श्याम अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का समय मिलते ही राज्य स्तर पर एक भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें लाभार्थियों को चाबियां प्रदान की जाएंगी। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के लाभार्थी वर्चुअल माध्यम से भी जुड़ेंगे।

उन्होंने बताया कि हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर समेत कई जिलों में यह आवास तैयार किए गए हैं। शहरी क्षेत्रों में बहुमंजिला ईडब्ल्यूएस आवास और ग्रामीण क्षेत्रों में पक्के मकानों काे बनाने के लिए आर्थिक मदद दी गई है।  

उपाध्यक्ष श्याम अग्रवाल ने बताया कि इन आवासों में शौचालय, विद्युत कनेक्शन, स्वच्छ पेयजल और रसोई की सुविधा है। कई स्थानों पर उज्ज्वला योजना और सौभाग्य योजना से भी लाभार्थियों को जोड़ा गया है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा गया है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Census 2027: जनगणना के लिए 30 हजार हिस्सों में बांटा जाएगा उत्तराखंड, बनाया गया मास्टरप्लान

ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में योजना के तहत किस्तों की धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी गई है। इससे निर्माण प्रक्रिया में पारदर्शिता आई और समय पर कार्य पूरा हुआ।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र परिवार पक्के मकान से वंचित न रहे। आगामी चरणों में और अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ा जाएगा। कहा, आवास निर्माण से राज्य में न केवल गरीब और निम्न आय वर्ग के लोगों को सुरक्षित आवास मिल रहा है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और निर्माण गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल रहा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163083