बिहार का मौसम (AI Generated Image)
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: बिहार के ज्यादातर भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ पछुआ के कारण मौसम शुष्क बना रहेगा। पछुआ की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने के साथ सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव बना रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, तापमान में विशेष परिवर्तन के आसार नहीं है। तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। रात्रि का न्यूनतम तापमान 10-15 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
सोमवार को राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस सबौर (भागलपुर) में दर्ज किया गया। एक हजार मीटर के साथ पूर्णिया में सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई।
राजधानी का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को राज्य का मौसम शुष्क होने के साथ सुबह-शाम ठंड और आंशिक रूप से बादल छाए रहे।
मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी के अंतिम सप्ताह तक सुबह-शाम हल्की ठंड और कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। होली के बाद से मौसम में बदलाव के आसार है।
तापमान में वृद्धि होने के साथ धीरे-धीरे गर्मी का प्रभाव पड़ेगा। राजधानी का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि, 31.1 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। सोमवार को राजधानी सहित सभी जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
पटना
27.9
15.4
गयाजी
28.2
12.4
भागलपुर
27.3
13.2
मुजफ्फरपुर
25.8
14.3
सबसे ठंडी रात: गयाजी — 12.4°C
वर्तमान स्थिति: बिहार में शीतलहर जारी। रात का तापमान 12–15°C के बीच। सुबह-शाम घना कोहरा संभव। |
|