search

पंजाब में चार रैलियां करेंगे राहुल गांधी, तय हो गई तारीख; मनरेगा का नाम बदलने पर केंद्र का करेंगे घेराव

deltin33 5 hour(s) ago views 375
  

राहुल गांधी मनरेगा के विरोध में पंजाब में रैली करेंगे (फाइल फोटो)



कैलाश नाथ, चंडीगढ़। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को पार्टी के नेताओं के साथ त्रिस्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा की जगह जी राम जी लागू करने के विरोध में देश में चार रैलियां करेंगे।

उत्तर भारत में रैली के लिए पंजाब को चुना है। प्रदेश प्रभारी ने रैली के लिए स्थान और तारीख तय करने की जिम्मेदारी पंजाब कांग्रेस को दी है। यह रैली फरवरी के अंत या मार्च के दूसरे सप्ताह में हो सकती है। बैठक के दौरान प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने प्रदेश प्रभारी को यह सलाह दी कि जो भी सांसद हैं, उन्हें विधानसभा चुनाव का टिकट न दिया जाए।

सोमवार की बैठक में प्रदेश प्रभारी ने सबसे ज्यादा जोर संगठन को मजबूत करने पर दिया। 2022 के विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की बैठक में वड़िंग ने प्रदेश प्रभारी को हरियाणा की तर्ज पर पंजाब में भी सांसदों को टिकट नहीं देने की सलाह दे डाली और बोले वह सांसद ही खुश हैं।

राजा की इस मांग को एक मास्टर स्ट्रोक भी माना जा रहा है। क्योंकि प्रताप सिंह बाजवा को छोड़ दिया जाए तो मुख्यमंत्री दौड़ में शामिल सभी नेता वर्तमान में सांसद है। अगर ऐसा होता है तो इसका सबसे बड़ा फायदा प्रताप सिंह बाजवा को होगा। वरिष्ठता सूची में सबसे ऊपर होने के कारण वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे होंगे।
बाजवा ने की डिनर डिप्लोमेसी

कैप्टन अमरिंदर सिंह के बाद अब विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने डिनर डिप्लोमेसी शुरू कर दी है। सोमवार को प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल के चंडीगढ़ आने पर बाजवा ने अपनी कोठी पर पार्टी नेताओं के लिए डिनर का आयोजन किया। आमतौर पर कांग्रेस में रहते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह इस तरह की डिनर डिप्लोमेसी करते थे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472315