search

लुधियाना में नाबालिग लड़की का आपत्तिजनक वीडियो वायरल: बदला लेने के इरादे से की वारदात, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

cy520520 3 hour(s) ago views 126
  

नाबालिग लड़की का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, श्री माछीवाड़ा साहिब (लुधियाना)। लुधियाना के कूंमकलां थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान मुंदर सिंह (निवासी - हैदर नगर) के रूप में हुई है।

लड़की के पिता ने बताया कि उन्होंने पिछले साल मार्च में थाना में सुखविंदर सिंह के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था और तब से आरोपी फरार है। उन्होंने जब केस दर्ज करवाया, उसी दिन से आरोपी का परिवार उसके परिवार पर राजीनामा करने का दबाव बना रहा है।

उन्होंने कहा कि सुखविंदर के भाई मुंदर ने 10 फरवरी को मेरी बेटी का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158687