search

अविमुक्तेश्वरानंद पर शामली कोर्ट में मानहानि की शिकायत दर्ज, 9 मार्च को सुनवाई

deltin33 3 hour(s) ago views 850
  

अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ शामली में परिवाद दायर



संवाद सूत्र, कैराना (शामली)। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ न्यायिक मजिस्ट्रेट शामली की कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है। कांधला के वार्ड 11 निवासी श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट (रजि) मथुरा के अध्यक्ष आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने अविमुक्तेश्वरानंद, मुकुंदा नंद एवं अन्य पर इंटरनेट मीडिया और दूसरे मंचों पर भ्रामक एवं मानहानिकारक प्रचार करने का आरोप लगाया है।

आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा कि मुझे पेशेवर अपराधी, हिस्ट्रीशीटर, जेल काटने वाला अपराधी एवं बदमाश जैसे शब्दों से संबोधित किया गया। किसी भी सक्षम न्यायालय में मेरे खिलाफ दोष सिद्ध नहीं हुआ है।

बयान का व्यापक प्रसारण कर उनकी धार्मिक एवं सामाजिक प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचाने का प्रयास किया गया। एआइ आधारित वीडियो एवं तथाकथित मुकदमा सूची के माध्यम से भी दुष्प्रचार किया गया है। मामले में कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए नौ मार्च की तिथि नियत की है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472135