search

बुलंदशहर में बाल विवाह रोकने गई पुलिस टीम पर हमला, 69 लोगों पर केस दर्ज

deltin33 1 hour(s) ago views 375
  

बाल विवाह रुकवाने गई पुलिस टीम के साथ ग्रामीणों ने अभद्रता और धक्का-मुक्की की।



संवाद सूत्र, ककोड़ (बुलंदशहर)। बाल विवाह रुकवाने गई पुलिस टीम के साथ ग्रामीणों ने अभद्रता और धक्का-मुक्की की। पुलिस ने 69 आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उप निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि रविवार देर शाम गांव सुनपेड़ा बकसुआ में मुस्लिम समुदाय की 16 वर्षीय किशोरी के विवाह की सूचना पर वह चाइल्ड लाइन टीम के प्रभारी अभिषेक कुमार के साथ पहुंचे थे।

वहां नाबालिग के माता-पिता और बालिका से पूछताछ के बाद उसे बाल कल्याण समिति जनपद बुलंदशहर के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए ले जाने का निर्णय लिया गया।

इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज कर धमकी दी। आरोपितों ने पीड़िता को महिला उप निरीक्षक गुलिस्ता की निगरानी से छीनकर अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। मशक्कत के बाद पुलिस ने पीड़िता को अपने कब्जे में लिया।

थाना प्रभारी पम्मी चौधरी ने बताया कि पुलिस की ओर से 18 नामजद व 51 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा गंगा एक्सप्रेसवे अप्रैल में होगा शुरू, जेवर एयरपोर्ट से मिलेगा सीधा कनेक्शन
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472132