search

भागलपुर में जल्द गरजेगा निगम का बुलडोजर, 500 से अधिक लोगों को भेजा गया नोटिस

deltin33 Yesterday 23:26 views 1040
  

भागलपुर में जल्द गरजेगी प्रशासन का बुलडोजर। (AI Generated Image)



जागरण संवाददाता, भागलपुर। शहर को अतिक्रमण और गंदगी से मुक्त करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। निगम प्रशासन ने शहर भर में करीब 500 से अधिक अतिक्रमणकारियों और गंदगी फैलाने वाले व्यक्तियों व प्रतिष्ठानों की सूची तैयार की है।

सभी को चरणबद्ध तरीके से नोटिस भेजा जा चुका है। निर्धारित समय सीमा के भीतर सुधार नहीं होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। सड़क व नाले पर अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं है। वहीं, अवैध निर्माण करने वाले भी रडार पर है। ऐसे लोगों को नोटिस भेजा गया है।
पहले नोटिस, फिर एक्शन

सूची विभिन्न वार्डों से प्राप्त शिकायतों, निरीक्षण रिपोर्ट और विशेष सर्वे अभियान के आधार पर तैयार की गई है। संबंधित लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया है।

नगर आयुक्त के समक्ष समय पर जवाब नहीं देने या स्थिति में सुधार नहीं करने वालों पर जुर्माना, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई और आवश्यकतानुसार कानूनी प्रावधानों के तहत कदम उठाए जाएंगे।

नोटिस की समयसीमा समाप्त होते ही अभियान को तेज किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर पुलिस बल की मदद भी ली जाएगी। शहर में यह कार्रवाई चरणबद्ध तरीके से चलती रहेगी।
रोड-नाला अतिक्रमण और कचरा फेंकने पर सख्ती

अभियान का फोकस मुख्य सड़कों, बाजार क्षेत्रों और नालों पर किए गए अतिक्रमण पर है। कई स्थानों पर नालों में कूड़ा फेंके जाने से जलजमाव की समस्या बढ़ी है। निगम ने स्पष्ट किया है कि सड़क या नाले पर कचरा फेंकने, डस्टबिन की व्यवस्था नहीं रखने और आसपास गंदगी फैलाने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
जनस्वास्थ्य को प्राथमिकता

निगम का कहना है कि गंदगी के कारण संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। स्वच्छता और जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से सफाई निरीक्षकों और अतिक्रमण दस्ता को सक्रिय कर नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं।

नगर निगम ने शहरवासियों और व्यवसायियों से अपील की है कि वे स्वयं आगे बढ़कर अतिक्रमण हटाएं और स्वच्छता नियमों का पालन करें। प्रशासन का मानना है कि जनसहयोग से ही शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया जा सकता है।
इनको भेजा गया नोटिस

सिटी होटल, हैदराबाद होटल, फिजा होटल, दिल्ली दरबार, एमएस होटल, होटल पंचवटी, रहमान क्लीनिक, अजीज नर्सिग होम, रायल मैरेज, साईं इंटरनेशनल, अजीज मैरेज हाल, अमृत जलपाल, कैलाश मैरेज हाल, मनाली विवाह भवन, शीला विवाह भवन, संध्या विवाह भवन, कोतवाली में लाफिनो पीजा, डॉ. राजकमल चौधरी, खाटू श्याम मंदिर, माेमोज हाउस, आनंद क्लीनिक, देवेंद्र जलपान, नागर माल आदि संस्थानों को नोटिस भेजा गया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472138