search

फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का खुलासा, लॉरेंस गिरोह के मुख्य शूटर दीपक समेत चार गिरफ्तार

cy520520 Yesterday 22:26 views 329
  

एसटीएफ के हत्थे चढ़े सभी आरोपित।



मुनीश शर्मा, नोएडा। फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर के बाहर 31 जनवरी की रात हुई फायरिंग करने वाले लाॅरेंस गिरोह के शूटर दीपक ने नोएडा सदरपुर गांव के रहने वाले रिश्तेदार जतिन भारद्वाज की रेकी और छिपने में मदद ली थी। हरियाणा, मुंबई और उत्तर प्रदेश की एसटीएफ ने मुख्य शूटर दीपक को झज्जर के मछरौली से, जबकि उसके साथी को आगरा से और जतिन समेत दो सदस्यों को गाजियाबाद के साहिबाबाद से गिरफ्तार किया।
आरोपितों की हुई शिनाख्त

आरोपितों की पहचान आगरा के विजौली गांव के दीपक, सनी, सोनू, रितिक, विष्णु कुशवाह, गांव सदरपुर जतिन भारद्वाज, इटावा बसबारा के विशाल के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला है कि फिल्म निर्माता के घर के बाहर फायरिंग करने वाला मुख्य शूटर दीपक है।
जरायम की दुनिया में छाने की ख्वाहिश

लाॅरेंस गिरोह के लिए मुंबई में काम देखने वाले शुभम लोनकर गिरोह के गोलू पंडित से दीपक के गांव का विष्णु करीब एक साल से जुड़ा हुआ है। गोलू श्रीगंगानगर राजस्थान में पाँच करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोपित है। गोलू पंडित को श्री गंगानगर में गोली चलाने के एवज में काफी बड़ी धनराशि मिली थी। शुभम लोनकर गैंग के फेसबुक, इस्टाग्राम पर बड़े-बड़े महिमामण्डित करने वाले एकाउंट आदि को देखकर सभी ने गिरोह से जुड़कर अपराध की दुनिया में नाम करने का मन बनाया।
रेकी कर बनाया प्लान

इस उद्देश्य से अपने साथ के रितिक, दीपक, सोनू, जतिन और विशाल को सम्मिलित कर घटना से पूर्व मुम्बई जाकर बताये गये स्थान आदि की भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया। कई बार रैकी करने के बाद 31जनवरी की रात गिरोह द्वारा उपलब्ध करायी गयी सेमी आटोमैटिक पिस्टल से चिन्हित फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर दीपक ने अंधाधुंध फायरिंग की थी।

इस रेकी व घटना में सभी साथियों ने आवश्यकतानुसार सहयोग प्रदान किया था। पुलिस के कार्रवाई पर नज़र बनाये हुए थे। उसी अनुसार पुलिस से बचने के लिए अपने स्थान बदल रहे थे। सभी की फरारी के दौरान जतिन भारद्वाज व बिशाल द्वारा अपराधियो के छिपने, संसाधन उपलब्ध कराने आदि की व्यवस्था की थी।
साहिबाबाद और बुलंदशहर में भी काटी थी फरारी

एसटीएफ की शुरुआती  जांच में सामने है कि आरोपितों ने हरियाणा के अलावा गाजियाबाद के साहिबाबाद और बुलंदशहर में भी फरारी काटी थी। पुलिस जल्द रिमांड पर लेकर सभी से पूछताछ करेगी। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई का कुख्यात अन्तर्राष्ट्रीय गिरोह फिल्म जगत, उद्योगपतियों एवं आमजनमास में रंगदारी व वर्चस्व स्थापित करने के उद्देश्य से शूटरों के माध्यम फायरिंग कराता है। इस गिरोह पर इस तरह के कई आरोप लग चुके हैं।  

यह भी पढ़ें- 6 साल से खुला ‘मौत का गड्ढा’ बना काल! ग्रेटर नोएडा में 3 साल के मासूम की गई जान, प्रशासन बेपरवाह
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158681