search

पंचकूला में दो स्नैचर गिरफ्तार, हर वारदात के बाद बाइक का नंबर बदल देते थे शातिर

LHC0088 2025-10-10 02:36:32 views 925
  

सेक्टर-6, 8 और 11 में तीन वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की।



जागरण संवाददाता, पंचकूला। पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने बेहतरीन और तत्पर कार्रवाई करते हुए दो शातिर चैन स्नैचरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि 20 सितंबर को सेक्टर-8 पंचकूला में सैर कर रही एक महिला से दो बाइक सवार युवकों ने सोने की चैन झपट ली और फरार हो गए। इस संबंध में थाना सेक्टर-7 में मामला दर्ज किया गया था।
23 सितंबर को महिला ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपी, जिसके आधार पर क्राइम ब्रांच 19 इंचार्ज इंस्पेक्टर मुकेश सैनी और जांच अधिकारी एएसआई सुनील ने टीम के साथ लगातार जांच शुरू की। सीसीटीवी और गुप्त सूचना के आधार पर 8 अक्टूबर को पुलिस ने सेक्टर-14 पंचकूला से दो आरोपियों को काबू किया। आरोपियों की पहचान अमित रावल (28) पुत्र बिरेन्द्र रावल, निवासी सेक्टर-28 पंचकूला, हाल निवासी ढकौली (पंजाब) और देवेन्द्र सिंह उर्फ बब्लू पुत्र स्व. लालता प्रसाद सिंह, निवासी जमालपुर, जिला प्रतापगढ़ (यूपी), हाल निवासी रविन्द्र एन्क्लेव बलटाना (मोहाली) के रूप में हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


पूछताछ में दोनों ने सेक्टर-6, 8 और 11 में तीन वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी हर बार बाइक की नंबर प्लेट बदलकर वारदात करते थे ताकि पहचान न हो सके। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में प्रयोग बाइक और जाली नंबर प्लेट बरामद कर ली है। दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान अन्य वारदातों की जांच की जाएगी और चोरी की गई सोने की चैन बरामद की जाएगी। डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने क्राइम ब्रांच-19 इंचार्ज मुकेश सैनी और उनकी टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की त्वरित गिरफ्त पंचकूला पुलिस की सतर्कता, तकनीकी दक्षता और जनता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165439