Faridabad fire: हरियाणा के फरीदाबाद में एक बड़ा हादसा हुआ है। फरीदाबाद के मुजेशर इलाके में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक आग लगने के बाद फैक्ट्री में धमाका हुआ है। धमाका इतनी भीषण थी कि, 40 से ज्यादा लोग आग की चपेट में आ गए और बुरी तरह से झुलस गए। उस वक्त वहां खड़ी 10 से ज्यादा गाड़ियां भी बुरी तरह से आग में जलकर स्वाह हो गई।
वहीं, आग में झुलसे लोगों को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर नजर रखे हुए हैंं। पुलिस और रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक ये हादसा फरीदाबाद के सेक्टर-24 स्थित एक फैक्ट्री में सोमवार को हुआ।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार शाम को कटिंग के दौरान निकली एक चिंगारी पास में रखे कैमिकल से भरे ड्रम में जा गिरी, जिससे आग भड़क उठी। वहां मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की पर सभी नाकाम रहे। वहीं आग भड़कने के बाद वहां जोरदार धमाका हो गया। धमाके के बाद लपटें तेजी से फैलती चली गईं और कुछ ही समय में पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।
स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की है कि इस हादसे में 40 लोग झुलसे हैं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/humayun-kabir-again-made-a-big-allegation-commission-game-against-tmc-article-2371284.html]\“TMC में चल रहा 75-25 कमीशन का खेल!\“; हुमायूं कबीर का बड़ा आरोप, बोले-ऊपर तक जाता है पैसा अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 9:58 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/prime-minister-narendra-modi-to-visit-israel-on-february-25-his-second-trip-in-three-terms-article-2371277.html]9 साल बाद दो दिन के इजरायल दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, नेतन्याहू बोले- \“भारत एक पावरफुल देश\“ अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 9:43 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/three-get-death-penalty-for-raping-israeli-tourist-and-killing-male-tourist-in-hampi-article-2371201.html]इजरायली टूरिस्ट से गैंगरेप के 3 दोषियों को मौत की सजा, कर्नाटक की अदालत का बड़ा फैसला अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 6:49 PM
खबर अपडेट हो रही है... |