search

Darbhanga News :हरिनगर प्रकरण पर ब्राह्मण काउंसिल का सवाल, क्या कार्रवाई रही एकतरफा?

LHC0088 Yesterday 21:27 views 318
  

रूपनगर स्थित भगवती स्थान परिसर में आयोजित ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया की बैठक। जागरण  



संवाद सहयोगी, बिरौल (दरभंगा) । दरभंगा के हरिनगर प्रकरण ने अब नया मोड़ ले लिया है। रूपनगर स्थित भगवती स्थान परिसर में आयोजित बैठक में ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्यों ने दर्ज प्राथमिकी और पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए।

वक्ताओं ने इसे एकतरफा कार्रवाई का संकेत बताया। उनका कहना था कि यदि विवाद हुआ है तो दोनों पक्षों की समान रूप से जांच होनी चाहिए। बैठक में यह भी सवाल उठा कि 30 जनवरी की घटना पर समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की गई। इस मुद्दे पर अब सामाजिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

कुशेश्वरस्थान थानाक्षेत्र के हरिनगर घटना को लेकर रूपनगर स्थित भगवती स्थान परिसर में ब्राह्मण काउंसिल आफ इंडिया की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता धीरज झा ने की।

बैठक में हरीनगर में 30 जनवरी को हुई घटना के बाद दर्ज प्राथमिकी, एससी/एसटी एक्ट तथा यूजीसी से जुड़े प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि हरीनगर प्रकरण में 70 लोगों को नामजद आरोपित और 150 अज्ञात आरोपित किया गया है।

इसमें ब्राह्मण समाज के लोगों पर इतनी बड़ी संख्या में मामला दर्ज किया जाना एकतरफा कार्रवाई का संकेत देता है। यदि विवाद या मारपीट हुई है तो दोनों पक्षों के मामले की समान रूप से जांच होनी चाहिए।

30 जनवरी की घटना पर अगर पुलिस कार्रवाई करती तो आगे की घटना नहीं घटती। उस पर कार्रवाई अब तक क्यों नहीं की गई।

इस पर पुलिस को पर्दा उठाना चाहिए बैठक में प्रदेश महासचिव कैलाश कुमार चौधरी, बलराम कुंवर,रामकुमार मिश्र,बीरेंद्र चौधरी शंकर झा,अरुण कुमार झा,हेमकांत मिश्र,सोहन चौधरी,अशोक झा आदि शामिल थे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160923