search

10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा से पहले CBSE ने जारी किया अहम नोटिस, फर्जी पेपर लीक के दावों पर सख्त चेतावनी

LHC0088 Yesterday 20:26 views 198
  

10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होना सभी छात्रों के लिए अनिवार्य



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्पष्ट किया है कि 10वीं कक्षा के सभी छात्रों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है।

जो छात्र पहले चरण में कम-से-कम तीन विषयों में उपस्थित नहीं होंगे, उन्हें \“अनिवार्य पुनरावृत्ति\“ श्रेणी में रखा जाएगा और वे अगले वर्ष फरवरी में आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षाओं में ही परीक्षा दे सकेंगे।

सीबीएसई की मंगलवार, 17 फरवरी से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, जिसमें भारत और विदेश के 46 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे।
CBSE ने जारी किया महत्वपूर्ण नोटिस

सीबीएसई का यह स्पष्टीकरण कुछ अनुरोध प्राप्त होने के बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि कुछ कारणों से 10वीं कक्षा के जो छात्र पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे, उन्हें दूसरी बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जानी चाहिए।

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि सभी छात्रों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य है।

सभी उत्तीर्ण और पात्र विद्यार्थियों को विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषाओं में से किसी भी तीन विषयों में अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने की अनुमति दी जाएगी।

यदि कोई छात्र पहली परीक्षा में तीन या अधिक विषयों में उपस्थित नहीं होता है, तो उसे दूसरी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पहली परीक्षा में कंपार्टमेंट वाले छात्रों को कंपार्टमेंट श्रेणी के तहत दूसरी परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।
प्रश्नपत्र लीक की अफवाहों पर ध्यान न दें छात्र: सीबीएसई

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे छात्रों से कहा है कि वे किसी भी सूरत में प्रश्नपत्र लीक होने की अफवाहों से गुमराह न हों।

सीबीएसई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा-कुछ असामाजिक तत्व परीक्षा के दौरान विभिन्न इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर फर्जी खबरें फैलाकर छात्रों और अभिभावकों को गुमराह करने का प्रयास करते हैं। इस तरह की गलत सूचनाओं में अक्सर प्रश्नपत्र लीक होने का झूठा दावा शामिल रहता है।

इसलिए सीबीएसई अभिभावकों, छात्रों और सभी संबंधित हितधारकों से आग्रह करता है कि वे सतर्क रहें और अफवाहों से गुमराह न हों।

सीबीएसई ने छात्रों को स्थानीय परिस्थितियों, यातायात, मौसम और दूरी को ध्यान में रखते हुए सुबह 10 बजे तक परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने का निर्देश दिया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160929