LHC0088 • 2 hour(s) ago • views 216
वैशाली एक्सप्रेस के एसी कोच से 44 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त
संवाद सूत्र, सहरसा। पूर्व मध्य रेल सहरसा स्टेशन पर रविवार को वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन (Vaishali Express Train) के एसी कोच से 44 बोतल अंग्रेजी शराब रेल सुरक्षा बल ने बरामद किया है। रेल सुरक्षा बल ने सभी जब्त शराब को मद्य निषेध उत्पाद विभाग को अग्रतर कार्रवाई के लिए सौंप दिया है।
हालांकि, इस प्रतिबंधित शराब के साथ काेई शराब तस्कर नहीं पकड़ाया है। शराब तस्कर पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
कहते हैं कि शराब तस्कर जानबूझकर शराब को लावारिश हालत में रखकर इधर-उधर दूसरी बोगी में बैठते हैं और मौका पाकर शराब को उठाकर ले जाते हैं, लेकिन आरपीएफ की मुस्तैदी से ट्रेन से अंग्रेजी शराब लावारिश हालत में जब्त किया। रेल सुरक्षा बल ने इसे लावारिश हालत में बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, 15 फरवरी 26 को आनडयूटी आरपीएफ जवान राम किशोर राय ने जानकारी दिया कि गाड़ी संख्या 15565 वैशाली एक्सप्रेस के एसी कोच ए टू में शराब छुपा कर ललितग्राम स्टेशन से ले जाया जा रहा है।
इसी सूचना के आधार पर रेल सुरक्षा बल के जवान को निर्देश दिया गया कि वे तत्काल ही संबंधित कोच की जांच कर इसकी निगरानी करें। आरपीएफ की टीम में शामिल मार्गरक्षण दल ने इसकी खोजबीन की तो कोच के सीट के नीचे 750 एमएल का रायल स्टेज अंग्रेजी शराब की 12 बोतल मिलह।
शक के आधार पर एसी कोच के सीलिंग को कैरेज विभाग के साथ मिल कर चेक करने पर कुछ शराब की बोतल जैसी दिखी, लेकिन उपकरण के अभाव में सीलिंग नही खुल पाया। जिस कारण उक्त गाड़ी का मार्गरक्षण ललितग्राम से सहरसा तक कराते हुए लाया गया।
सुबह में करीब 07:40 बजे सहरसा प्लेटफॉर्म संख्या- एक पर वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन आयी। एसी कोच के सीलिंग को खुलवा गया तो उसमें से 32 बोतल अंग्रेजी शराब मिली। जिसे आरपीएफ ने जब्त कर लिया। सभी बोतल 750 एमएल का था।
आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार यादव, आरपीएफ के सअनि महेश कुमार सिंह, दुर्गेश कुमार एवं एएसआई ब्रजकिशोर प्रसाद द्वारा चेक करने पर विभिन्न ब्रांड के 32 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।
इस प्रकार कुल 44 बोतल अंग्रेजी शराब को जब्त कर आरपीएफ ने इसकी सूचना मद्य निषेध उत्पाद विभाग को दे दी और जब्त शराब को उसे सुपुर्द करा दिया। जब्त शराब सभी हरियाणा निर्मित था।
आरपीएफ पोस्ट प्रभारी ने कहा कि होली को लेकर सभी ट्रेनों में विशेष चौकसी बरती जा रही है। शराब की धड़ पकड़ के लिए सभी जवानों व मार्ग रक्षण दलों को भी अलर्ट किया गया है। |
|