search

राजस्थान की केमिकल फैक्ट्री में बिहार के 5 मजदूर जिंदा जले; CM नीतीश ने की 2-2 लाख के मुआवजे की घोषणा

deltin33 Yesterday 19:56 views 346
  

फैक्ट्री मे मृत मिंटू पासवान के परिजन। (जागरण)



जागरण संवददाता, मोतिहारी। राजस्थान के केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट की घटना में सात लोगों की मौत की सूचना के बाद उनके परिवारों में मातम परस गया।

मृतकों में एक घोड़ासहन व चिरैया का तथा तीन हरसिद्धि के बताए जा रहे हैं। हालांकि, प्रशासनिक स्तर पर चार लोगों के शव की पहचान की गई है, जबकि पांचवा बुरी तरह जल जाने से पहचान कराई जा रही है।

मृतकों में घोड़ासहन के श्रीपुर नगरवा के मिंटू कुमार, चिरैया प्रखंड अंतर्गत शिकारगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के सुजंत कुमार एवं हरसिद्धि के मटिअरवा के अमरेश कुमार, श्याम कुमार, रवि कुमार के नाम शामिल है।  

घटना में पांच लोग घायल भी है, जिनमें चिरैया के मनु पासवान, नितेश कुमार, कन्हैया पासवान, आशिक पासवान, दीपलाल कुमार शामिल हैं।

घटना के बाद मुख्यमंत्री ने आश्रितों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने बताया कि आपदा विभाग लगातार राजस्थान से संपर्क में हैं और इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
घोड़ासहन के मिंटू पिता की इलाज के लिए कमाने गया था राजस्थान

राजस्थान में हुए केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट के दौरान मृतकों में घोड़ासहन के श्रीपुर नगरवा के मिंटू पासवान के स्वजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

लगभग दो वर्षों से वह सपरिवार राजस्थान में रह रहा था। उसके पिता सिकन्दर पासवान पक्षाघात से पीड़ित हैं। उनका इलाज समुचित ढंग से हो सके इसलिए वह अपने पिता व मां बसमती देवी तथा दो भाई राजकिशोर (उम्र 25 ) वर्ष, रूपेश पासवान ( 22) समेत अपनी दो बहनों के साथ वहीं रह रहा था। अपने पुस्तैनी घर उसका कम ही आना होता था।

यहां गांव अकेले रह रहे दादा गगन देव पासवान ( 72 वर्ष ) की खोज खबर वह लेता रहता था। स्वजनों ने बताया कि दो दिन पूर्व ही सेलफोन से बात हुई थी। इधर घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव मे मातमी सन्नाटा पसर गया। सब लोग मर्माहत हैं।

पंचायत के मुखिया उदय सोनम जायसवाल तथा सरपंच व समाजसेवी अभय पासवान ने घटना पर दुख जताते हुए सरकारी सहायता की मांग सरकार से की है।
राजस्थान की केमिकल फैक्ट्री में लगी आग

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ जिसके बाद भीषण आग लग गई, जिससे कई मजदूर जिंदा जल गए। हादसा इतना भयावह था कि मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

इस हादसे में नारायणपुर गांव के पांच अन्य मजदूर भी बुरी तरह झुलस गए हैं। इनमें सुरेंद्र पासवान के दो पुत्र दीपलाल पासवान (16) एवं मनु पासवान (20), रघुवंश पासवान के तीन पुत्र आशिक कुमार (18), नितेश कुमार (16) व कन्हाई कुमार (14) शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज राजस्थान के भिवाड़ी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। इधर घटना की खबर जैसे हीं नारायणपुर गांव पहुंची, पूरे गांव में मातम छा गया। घटना की खबर मिलते ही चिरैया अंचलाधिकारी अराधना कुमारी व थानाध्यक्ष गोपाल कुमार गांव में पहुंच मृतक एवं घायलों के स्वजनों से मुलाकात की।

इधर, इस दुखद घटना में मृत सुजंत कुमार के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुजंत के पिता शिवजी पासवान ने बताया कि वह पिछले तीन साल से राजस्थान में रह रहा था। उसकी बहन भी वहीं रहती है। उसी ने सुबह करीब 10 बजे फोन कर घटना की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सुजान 20 फरवरी को होली के अवसर पर घर आने वाला था। इधर, घायल मजदूरों के स्वजन राजस्थान के लिए रवाना हो गए हैं। मृतक सुजंत तीन भाई में बीच का था।

यह भी पढ़ें- राजस्थान के भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, भीषण आग में 7 मजदूर जिंदा जले
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472132