नकवी की नौकरी पर खतरा
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार को खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के 27वें मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ जैसा प्रदर्शन किया, उससे पाकिस्तान के टॉप ऑफिशियल खुश नहीं हैं। भारतीय टीम ने इस मैच में पाकिस्तान को 61 रन से हराया। इस हार से फील्ड मार्शल असीम मुनीर भी बेहद नाराज हैं।
टीम के प्रदर्शन से प्रभावित नहीं
न्यूज18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के टॉप सैन्य अधिकारी मुनीर भारत के खिलाफ क्रिकेट टीम के प्रदर्शन से प्रभावित नहीं हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान में आर्मी लीडरशिप इस मैच के रिजल्ट को सिर्फ एक क्रिकेट मैच में मिली हार से कहीं अधिक मान रहा है। उनका मानना है कि टीम मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं थी।
3️⃣/3️⃣ for #TeamIndia
The #MenInBlue win by 6️⃣1️⃣ runs to qualify for Super 8!
Scorecard ▶️ https://t.co/IgYYH0TeR9 #T20WorldCup pic.twitter.com/hFPqtYIERe — BCCI (@BCCI) February 15, 2026
पीएम को भेजा मैसेज
रिपोर्ट के मुताबिक, मुनीर ने प्रधानमंत्री के सैन्य सचिव के माध्यम से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को अपनी चिंताएं बताईं। मैसेज में पीसीबी द्वारा क्रिकेट मामलों के कुप्रबंधन को उजागर किया गया है। इसमें टीम की तैयारियों से लेकर सार्वजनिक बयानबाजी तक शामिल हैं। अब पीसीबी चीफ के रूप में नकवी के भविष्य पर सवाल उठने लगे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान सरकार के अंदरूनी सूत्र तनाव कम करने के लिए नकवी को हटाने की संभावना से मना नहीं कर रहे हैं।
सरकार ने कही थी बहिष्कार की बात
पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने की घोषणा की थी। इसके बाद मीटिंग का दौर चला और अंत में पाकिस्तान भारत का मैच सभी ने देखा। आईसीसी और पीसीबी के बीच चल रही तनातनी के दौरन जब नकवी से भारत के खिलाफ न खेलने पर पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगने की संभावना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कड़ा रुख अपनाया। अपने जवाब में उन्होंने मुनीर का जिक्र करते हुए कहा कि न तो वे और न ही पाकिस्तान सरकार डरने वाली है। उन्होंने कहा था था “हमारे फील्ड मार्शल असिर मुनीर को तो सभी जानते हैं।“
A special knock to guide a big victory
Ishan Kishan wins the Player of the Match award in Colombo 🫡
Scorecard ▶️ https://t.co/IgYYH0TeR9 #TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue pic.twitter.com/z0EONAxFoq — BCCI (@BCCI) February 15, 2026
मुनीर को घसीटा गया
रिपोर्ट में दावा किया गया है नकवी ने बिना अनुमति के बयानबाजी की। मुनीर इस बात से नाराज थे कि उन्हें एक ऐसे मामले में घसीटा गया जो क्रिकेट और प्रशासनिक था। नकवी भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप मैच देखने भी आए थे। हालांकि, पाकिस्तान की बेहद खराब बल्लेबाजी देखकर वह बीच में ही चले गए।
शोएब ने साधा निशाना
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी नकवी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “एक ऐसा व्यक्ति पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष बन गया है जिसे कुछ भी नहीं पता। अब टीम कैसे चलेगी? आपने उसे सुपरस्टार बना दिया है। वह एक भी मैच नहीं जीत सकता। दुनिया का सबसे बड़ा अपराध किसी अयोग्य व्यक्ति को बड़ा पद सौंपना है।“
यह भी पढ़ें- \“बॉयकॉट ही अच्छा था\“, पाकिस्तानी क्रिकेटर ने उड़ाया अपनी टीम का मजाक; भारत से हार के बाद एक्स पर फूटा गुस्सा
यह भी पढ़ें- “इतिहास का सबसे काला दौर“, भारत से हार के बाद PCB पर फूटा पाक दिग्गज का गुस्सा; मोहसिन नकवी को लगाई लताड़ |