search

सिद्धार्थनगर में चार थाना प्रभारी समेत नौ सब इंस्‍पेक्‍टरों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल, आदेश जारी

Chikheang 3 hour(s) ago views 872
  

सांकेत‍िक तस्‍वीर।



जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को अधिक प्रभावी व सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने नौ निरीक्षक, उपनिरीक्षक तथा महिला उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल में सदर थाने के प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद को प्रभारी निरीक्षक ढेबरुआ नियुक्त किया गया है। वहीं ढेबरुआ के थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव को सर्विलांस सेल का प्रभारी बनाया गया है। सर्विलांस सेल में तैनात हरेंद्र चौहान को साइबर थाना भेजा गया है।


इसी क्रम में जनपदीय साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय को प्रभारी निरीक्षक सदर थाना नियुक्त किया गया है। साइबर क्राइम थाने में कार्यरत निरीक्षक पंकज कुमार सिंह को जनपदीय साइबर सेल का प्रभारी बनाया गया है, जबकि निरीक्षक अरुण कुमार को साइबर क्राइम थाना से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक कठेला समयमाता किया गया है।

कठेला समयमाता के थानाध्यक्ष अभय सिंह को थाना जोगिया का प्रभार सौंपा गया है। जोगिया थानाध्यक्ष मीरा चौहान को एंटी रोमियो सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि एंटी रोमियो सेल की प्रभारी शाइस्ता खान को थाना सिद्धार्थनगर में तैनात किया गया है।


पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस महकमे में इस फेरबदल को प्रशासनिक मजबूती, बेहतर निगरानी व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के प्रयासों से जोड़कर देखा जा रहा है। स्थानीय स्तर पर भी इस निर्णय को व्यवस्था सुधार की दिशा में सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162841