search

पारस डोगरा ने रणजी ट्रॉफी में कर डाला बड़ा कारनामा, रनों का ये आंकड़ा पार करने वाले बने केवल दूसरे बल्‍लेबाज

deltin33 3 hour(s) ago views 993
  

पारस डोगरा



स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। जम्‍मू-कश्‍मीर के कप्‍तान पारस डोगरा ने रणजी ट्रॉफी में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। डोगरा ने बंगाल के खिलाफ सोमवार को अर्धशतकीय पारी के दौरान 10,000 रन का आंकड़ा पार किया।

पारस डोगरा रणजी ट्रॉफी इतिहास में 10,000 रन का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे बल्‍लेबाज बने। मुंबई के पूर्व दिग्‍गज बल्‍लेबाज वसीम जाफर ही डोगरा से पहले ऐसे खिलाड़ी थे, जिसने रणजी ट्रॉफी में 10,000 रन का आंकड़ा पार किया था।
रणजी ट्रॉफी इतिहास में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज
खिलाड़ीमैचरनऔसतशतक
वसीम जाफर1561203856.5140
पारस डोगरा14610000*48.0233
अमोल मजूमदार136920251.4028
देवेंद्र बुंदेला145920145.3224
यशपाल सिंह118870050.2824

मैच का हाल

बता दें कि बंगाल और जम्‍मू-कश्‍मीर के बीच कल्‍याणी में रणजी ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। बंगाल ने पहले बल्‍लेबाजी की और उसकी पहली पारी 97.1 ओवर में 328 रन पर ऑलआउट हुई। बंगाल की तरफ से सुदीप कुमार घरमी ने 146 रन बनाए। जम्‍मू-कश्‍मीर की तरफ से आकिब नबी ने पांच विकेट झटके।

इसके जवाब में जम्‍मू-कश्‍मीर ने दूसरे दिन स्‍टंप्‍स तक 51 ओवर में 5 विकेट खोकर 198 रन बनाए। अब्‍दुल समद (82) और कप्‍तान पारस डोगरा (58) ने अर्धशतक जमाए। मोहम्‍मद शमी ने तीन विकेट झटके। जम्‍मू-कश्‍मीर की टीम अभी बंगाल के स्‍कोर से 130 रन पीछे है जबकि उसके पांच विकेट शेष हैं।

यह भी पढ़ें: सुदीप के शतक से संभली बंगाल की पारी, राहुल-पडिक्कल की सेंचुरी से कर्नाटक ने बनाया दबदबा

यह भी पढ़ें: भारत का सबसे बदनसीब क्रिकेटर! 299 रनों पर क्लीन बोल्ड हो गया बल्लेबाज, तिहरा शतक लगाने का टूटा सपना
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472052