search

तेजी से बढ़ेगी भारत के रिटेल मार्केट की ताकत, 2035 तक पहुंचेगा 210 लाख करोड़ के पार, अभी 95 लाख करोड़ का बाजार

LHC0088 3 hour(s) ago views 114
  

भारत के रिटेल सेक्टर पर अहम रिपोर्ट आई।



मुंबई। भारत प्रमुख ग्लोबल इकोनॉमी को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में बढ़ रहा है। ऐसे में 2035 तक देश के खुदरा बाजार का आकार बढ़कर 210-215 लाख करोड़ रुपये तक होने की संभावना है, जो 2025 के 90-95 लाख करोड़ रुपये की तुलना में दोगुना से ज्यादा है। बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCG) और रिटेलर्स एसोसिएशन आफ इंडिया (RAI) की ओर से रिटेल लीडरशिप समिट 2026 में जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत का खुदरा क्षेत्र अपने विकास के अगले चरण में प्रवेश कर रहा है।

यह सफलता उन रिटेलर्स के लिए होगी जो स्पष्टता के साथ ध्यान केंद्रित करते हैं और अनुशासित कार्यान्वयन तथा एआइ-नेतृत्व वाले परिवर्तन को अपनाते हैं।
रिपोर्ट में और क्या-क्या कहा?

रिपोर्ट में कहा गया है कि जो रिटेलर्स उपभोक्ता जुड़ाव, संचालन माडल और प्रतिभा में संरचनात्मक परिवर्तन को अपनाएंगे, वे 200 लाख करोड़ रुपये के खुदरा बाजार की यात्रा में असमान मूल्य प्राप्त करने के लिए सबसे अच्छी स्थिति में होंगे। स्पष्ट व्यापारिक समझौतों और अनुशासित कार्यान्वयन की आवश्यकता है ताकि एक अलग ग्राहक मूल्य प्रस्ताव प्रदान किया जा सके और लाभदायक वृद्धि को बनाए रखा जा सके।

ये भी पढ़ें- कौन-सी कंपनी देती है भारत सरकार को सबसे ज्यादा टैक्स? लिस्ट में पहले नंबर पर ये नाम, चुकाए 25707 करोड़

बीसीजी के प्रबंध निदेशक अभीक ¨सघी का कहना है कि भारत का खुदरा क्षेत्र एक प्रेरणादायक कहानी है और यह अगले दशक में लगभग 200 लाख करोड़ रुपये के अवसर में विस्तार के लिए तैयार है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160843