search

UP में पति बना परिवार का कातिल, पहले सोती पत्नी फिर बेटे के सिर में मारी गोली, इसलिए रचा खूनी अंत

Chikheang 3 hour(s) ago views 964
  



संवाद सहयोगी, बिधनू (कानपुर)। कानपुर में कर्ज और जुए की लत ने एक हंसते-खेलते परिवार को पलभर में उजाड़ दिया। रात के सन्नाटे में सोते समय चली गोलियों ने पत्नी और बेटे की जिंदगी छीन ली। फिर उसी पिता ने अपनी भी कहानी खत्म कर दी। इस हादसे ने हर किसी का दिल दहला दिया।

सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के तुलसियापुर नई बस्ती में सोमवार तड़के ह्रदय विदारक घटना सामने आई। जुंए की लत से कर्ज में डूबे एक सेवानिवृत्त फौजी ने पहले कमरे में सो रही पत्नी की सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी। आगे के कमरे से जग कर आये 16 वर्षीय बेटे ने विरोध किया तो कंधे व सिर पर दो गोली मारकर उसकी भी निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद वह मुख्य गेट पर कुंडा डालकर बाइक से भाग निकला।
घर से तीन किमी दूर मिला पति का शव

घर से तीन किलोमीटर दूर कठोंगर गांव के पास डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर जान दे दी।। ट्रैक पर शव मिले शव की शिनाख्त के लिए घर पहुंची पुलिस खून से लथपथ पत्नी व बेटे के शव देख दंग रह गई। मौके पर पहुंचे सहायक पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था विपिन टाडा, डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, एडीसीपी योगेश कुमार फारेंसिक टीम संग घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र कर घटना की कड़ियां जोड़ी।

  
रात में हो रहा था विवाद

मूल रूप से घटामपुर पतारा बखरिया गांव निवासी 55 वर्षीय चेतराम पासवान वर्ष 2025 में तुलसियापुर नई बस्ती में दो सौ वर्ग गज प्लाट लेकर मकान बनवाया था। जहां बीते दिसंबर माह में 40 वर्षीय पत्नी सुनीता व 16 वर्षीय बेटे दीप के साथ रह रहे थे। बेटा कक्षा नौ का छात्र था। पड़ोसियों के मुताबिक रविवार देर रात तक चेतराम का पत्नी व बेटे से विवाद होता रहा। शोर सुनकर लोग दरवाजे तक गए, लेकिन परिवार का विवाद होने की वजह से सभी लौट गए।

  
पत्नी के सोते समय मारी गोली, बेटे ने विरोध किया तो उसकी भी जान ले ली

सोमवार तड़के करीब तीन बजे चेतराम ने लाइसेंसी डबल बैरल से पीछे के कमरे में सो रही पत्नी सुनीता की सिर पर एक गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर आगे के कमरे में सो रहा बेटा जाग गया और पिता का विरोध किया।  जिसपर निरंकुश हुए चेतराम ने उसपर पर भी गोली चला दी। जो उसके कंधे पर जा धंसी। इसके बाद उसने फिर से बंदूक लोड कर दूसरी गोली सिर पर मारकर हत्या कर दी। चौथी बार फायर करने पर गोली बंदूक में फंस गई।

  
मालगाड़ी रेलवे लाइन में ट्रेन से कटकर दे दी जान

इसके बाद बंदूक और तीन कारतूस मौके पर फेंकर भाग निकला। चेतराम मुख्य गेट पर बाहर से कुंडा लगाकर बाइक से निकल गया। घर से तीन किलोमीटर दूर कठोंगर गांव के पास डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पश्चिम बंगाल से पंजाब दकुनी को जाने वाली मालगाड़ी रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर जान दे दी। रेलवे ट्रैक पर पड़े शव की शिनाख्त के लिए तलाशी में आधार कार्ड मिला व पास में बाइक खड़ी मिली। जिसके आधार पर पुलिस नौबस्ता आवास विकास स्थित पुराने घर पहुंची।

  
दो माह पहले लिया था ये नया मकान

चेतराम के दो माह पहले मकान बेंचकर परिवार समेत तुलसियापुर नई बस्ती स्थित नए मकान में जाने की जानकारी हुई। पुलिस तुलसियापुर नई बस्ती स्थित मकान के अंदर पहुंची तो आंगन में खून से लथपथ बेटे का शव व कमरे में बेड पर पत्नी का शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी पर गांव से बड़ा भाई रामबाबू मौके पर पहुंचा।

  
लग गई थी जुए की लत

पुलिस पूछताछ में रामबाबू ने बताया कि चेतराम छह वर्ष पहले सेना के सैनिक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। जिसके बाद से वह शहर की एक बैंक में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहे थे। इस दौरान उन्हें जुंए की लत लग गई। जिसके बाद वह आर्थिक रूप से टूटने लगे। वर्ष 2024 में उन्होंने नौबस्ता आवास विकास स्थित दो मंजिले मकान से बेटी प्रीति की शादी मेरठ में एक पुकिस सिपाही से की थी। जुंए की लत व बेटी की शादी के खर्च के बाद वह कर्ज तले दबने लगे।

  
बेचने लगा प्लाट, खेत

वर्ष 2025 में उन्होंने आवास विकास का दो मंजिला मकान 45 लाख रुपये में बेंच कर तुलसियापुर नई बस्ती में दो सौ वर्ग गज का प्लाट लेकर मकान बनवा लिया। जहां बीते दिसंबर माह में पत्नी सुनीता व बेटे दीप के साथ रहने लगे। उहोंने बताया कि चेतराम ने गांव के अजय कुमार से भी चार लाख रुपये कर्ज ले रखा था। जिसका रुपया अदा करने के लिए उसने उनसे हिस्से की एक बीघा जमीन बेचने को कहा था। जिसपर दस दिन पहले 16 लाख की जमीन बेंचकर 12 लाख चेतराम को और चार लाख अजय को दे दिए थे। जब वह गांव रुपये लेने आया था, तब वह बता रहा था कि उसपर बहुत कर्ज हो गया है।



प्रथम दृष्टया सामने आया कि सेवानिवृत्त के बाद फौजी ने ही पत्नी बेटे की गोली मारकर हत्या की है। इसके बाद खुद ट्रेन से कटकर जान दे दी है। घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ लोगों से पूछताछ की जा रही है।फारेंसिक व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- विपिन टाडा, सहायक पुलिस आयुक्त एवं कानून व्यवस्था
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162787