search

जींद-सोनीपत हाईवे पर अंधेरे का साया, पुल की सभी स्ट्रीट लाइटें बंद; बढ़ा दुर्घटना का खतरा

LHC0088 Yesterday 16:26 views 96
  

जींद-सोनीपत हाईवे पर लाठ के निकट डबल नहर के पुल पर बंद लाइटें। जागरण



जागरण संवाददाता, गोहाना (सोनीपत)। नए जींद-सोनीपत हाईवे पर खेड़ी दमकन व लाठ गांवों के बीच डबल नहरों पर बने पुल पर सभी स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं।

एक सप्ताह पहले तक जींद से सोनीपत की तरफ जाते समय एक तरफ की लाइटें खराब थीं, लेकिन अब दूसरी तरफ की लाइटें भी बंद हो गई हैं। इससे रात के समय पुल पर पूरी तरह अंधेरा छा जाता है और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

समय पर एक तरफ की लाइटें ठीक नहीं कराई गईं और अब दूसरी तरफ की लाइटें बंद होना अधिकारियों की उदासीनता को दिखा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

जींद-सोनीपत 352 ए हाईवे लगभग दो माह पहले बनकर पूरी तरह तैयार हुआ था। इसके बाद मोहाना गांव के पास टोल प्लाजा भी शुरू कर दिया गया। करोड़ों रुपये की लागत से बने इस हाईवे पर जगह-जगह दोनों तरफ स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं लेकिन नियमित रखरखाव के अभाव में डबल नहरों के पुल पर बंद पड़ी हैं।

यह भी पढ़ें- खरखौदा में पेयजल-सीवरेज व्यवस्था में शिकायतों के बाद ठेकेदार का कॉन्ट्रैक्ट रद, अब विभाग संभालेगा कमान
संवेदनशील माना जाता है हिस्सा

पुल का यह हिस्सा संवेदनशील माना जाता है, क्योंकि यहां पुल शुरू होते ही चढ़ाई है और अंत में ढलान है। रात और तड़के सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए यह स्थिति जोखिम भरी बन रही है। तेज रफ्तार वाहनों के बीच अचानक अंधेरा होने से दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।

दोपहिया चालकों और छोटे वाहनों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। सामने से आने वाले वाहनों की हेडलाइट की चकाचौंध में सड़क का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। गोहाना से सोनीपत नियमित सफर करने वाले रोशनलाल, सुरेंद्र, अशोक और नरेंद्र ने कहा कि जब टोल वसूला जा रहा है तो मूलभूत सुविधाएं भी दुरुस्त रहनी चाहिएं।

यात्रियों का आरोप है कि संबंधित एजेंसी समय पर निरीक्षण नहीं कर रही है। क्षेत्र में नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया का स्थानीय स्तर पर कार्यालय नहीं होने से शिकायत दर्ज कराना भी आसान नहीं है। यात्रियों ने मांग की है कि बंद स्ट्रीट लाइटों को तुरंत चालू कराया जाए और हाईवे की निगरानी के लिए नियमित गश्त की व्यवस्था की जाए।
नंबर गेम

  • 70 के लगभग पुल के हिस्से पर लगी हैं लाइटेें
  • 80 किलोमीटर लंबा है जींद-सोनीपत हाईवे


यह भी पढ़ें- हरियाणा के स्कूलों में खत्म होगा \“टाट-पट्टी\“ का दौर, 13 जिलों के लिए 8654 ड्यूल डेस्क मंजूर
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160941