search

महाराष्ट्र: नासिक नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी के लिए निर्विरोध चुने गए 16 पार्षद, BJP को बहुमत

LHC0088 2026-2-16 15:26:34 views 1199
  

नासिक नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी में BJP को बहुमत



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नासिक मेयर और उपमेयर चुनाव के बाद नगर निगम की राजनीति का केंद्र स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव बन गया है। सोमवार(16 फरवरी) को होने वाले इस चुनाव में कुल 16 सदस्यों का चयन किया गया।

नगर निगम के आर्थिक कामकाज पर नियंत्रण रखने वाली और तिजोरी की चाबी मानी जाने वाली इस समिति को लेकर सभी दलों ने अपनी बिसात बिछा दी है।
भाजपा को मिला बहुमत

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि नासिक नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी के सभी 16 सदस्य सोमवार को निर्विरोध चुन लिए गए। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के नौ, शिवसेना(शिंदे गुट के चार, शिवसेना (UBT) के दो और NCP का एक सदस्य शामिल है।
स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों की लिस्ट

नगर निगम के स्टैंडिंग कमेटी के 16 सदस्यों में BJP के माधुरी बोलकर, नितिन निगल, पल्लवी गनोरे, दीपाली कुलकर्णी, इंदुबाई खेतड़े, अदिति पांडे, सरिता सोनावने, जयश्री गायकवाड़, मच्छिंद्र सनप जीते है।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने शिवसेना ग्रुप मेंबर के तौर पर रजिस्टर किया था जिसके मयूरी पवार , किरण गमाने, राहुल दिवे चुनें गए हैं। वहीं रंजना बोराडे (शिवसेना), शिवसेना (UBT) के योगेश गाडेकर और भारती ताजनपुरे और निर्दलीय मुकेश शहाणे ने NCP मेंबर के तौर पर रजिस्टर किया है।

15 जनवरी को हुए NMC चुनावों में BJP को 72, शिवसेना को 26, शिवसेना (UBT) को 15, कांग्रेस को तीन और NCP को चार सीटें मिलीं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126