search

मुक्तसर: बढ़ते पारे ने बढ़ाई किसानों की धड़कन, गेहूं की 2.16 लाख हेक्टेयर फसल पर छाए संकट के बादल

deltin33 3 hour(s) ago views 282
  

किसानों में चिंता, जिले में 2.16 लाख हैक्टेयर में की गई है गेहूं की बुआई (फोटो: जागरण)



जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। जिले में फरवरी माह में अधिकतम तापमान 30 के आसपास पहुंच गया है। इससे गेहूं की फसल को लेकर किसान काफी चिंतित दिखाई दे रहे हैं। किसानों को डर है कि जिस तरह तापमान में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है।

ऐसे में गेहूं की फसल की पैदावार प्रभावित हो सकती है। दाना संकुरण सकता है जिससे उनका काफी नुकसान हो सकता है। हालांकि कृषि विभाग ने किसानों को किसी भी तरह की चिंता न करने को कहा है। जिला कृषि अधिकारी डा.जगसीर सिंह के मुताबिक अगर अधिकतम तापमान 30 से अधिक होता है तो गेहूं की फसल प्रभावित होने का खतरा है। लेकिन जब भी मौसम दोपहर में गर्म होता है।

दिन में धुंध व रात के डाउन टैंपरेचर से फसल को ठंडक भी मिल जाती है। वहीं जैसे पूरा सप्ताह तेज धूप रहती है तो सप्ताह में एक
आद दिन बादल या हल्की बारिश हो जाती है। इससे फसल को ठंडक मिल जाती है। अब मंगलवार को बादल छाए रहने का अलर्ट है। उल्लेखनीय है कि जिला मुक्तसर साहिब में 2.16 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई की गई है।  

किसानों का कहना है कि इन दिनों बढ़ रहे तापमान से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। किसान जगजीत सिंह,हरनेक सिंह, गुरमीत सिंह के अनुसार इन दिनों दोपहर के समय 28 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान का पहुंच जाना गेहूं के लिए नुकसानदायक है, क्योंकि इससे अंकुरण में दिक्कत आती है।

इन दिनों में मौसम पर्याप्त ठंडक होना जरूरी माना जाता है। बढ़ती गर्मी के कारण गेहूं की पैदावार कमजोर होने की संभावना है। किसानों का कहना है कि आम तौर पर फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में गेहूं की फसल में बेहतर अंकुरण और बढ़वार होती है।

लेकिन इस बार दिन में तापमान में हो रही बढ़ोतरी से फसल का आकार अपेक्षाकृत छोटा रह रहा है। यदि समय पर वर्षा नहीं होती है तो बढ़ते तापमान के कारण गेहूं के दाने कमजोर और पतले पड़ सकते हैं।

जिला कृषि अधिकारी डॉ.जगसीर सिंह ने किसानों को सलाह दी है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए फसल की सिंचाई करें। ताकि बढ़ते तापमान के प्रभाव को कम किया जाए। हालांकि 30 से कम तापमान से फसल को नुकसान का खतरा नहीं है। फिर भी जरुरत पड़ने पर फसल की सिंचाई करते रहें।  

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम 28 और न्यूनतम 12 डिग्री, मंगलवार को अधिकतम 27 और न्यूनतम 14 डिग्री तथा बुधवार को अधिकतम 28 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मंगलवार को छोड़ कर आगे पूरा सप्ताह मौसम साफ बताया गया है और अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंचने का अलर्ट है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471956