search

कुशीनगर कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र राधे हाउस अरेस्ट, विधानसभा घेराव से पहले कार्रवाई

LHC0088 6 hour(s) ago views 962
  

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रविंद्र विश्वकर्मा राधे को हाउस अरेस्ट। जागरण  



जागरण संवाददाता, कसया, (कुशीनगर)। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रविंद्र विश्वकर्मा राधे को हाउस अरेस्ट किया गया है। शनिवार को देर रात थानाध्यक्ष अभिनव मिश्र पुलिस फोर्स के साथ नगर के श्रीराम जानकी नगर वार्ड स्थित आवास पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और आवास की घेराबंदी करते हुए राधे को हाउस अरेस्ट किए जाने की जानकारी दी।

बता दें कि प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम में बदलाव की मांग को लेकर 17 फरवरी मंगलवार को विधानसभा घेराव की घोषणा की थी। जिलाध्यक्ष विश्वकर्मा घेराव में शामिल होने के लिए तैयारी में जुटे थे। वह सोमवार को लखनऊ दलबल के साथ कूच करने वाले थे।

विश्वकर्मा ने प्रशासन द्वारा उठाए गए कदम की आलोचना करते हुए कहा कि जब-जब भाजपा सरकार डरती है, पुलिस को आगे करती है। कांग्रेस द्वारा विधानसभा घेराव की घोषणा को लेकर सरकार डर गई है। सरकार गरीबों का हक मार रही है। यदि कोई उसके विरुद्ध आवाज उठा रही है तो उसे भी दबाने का प्रयास कर रही है।

भाजपा सरकार ने मनरेगा की जगह विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) लागू किया है। यब संघीय ढांचे को कमजोर करने का कुत्सित प्रयास है। मजबूत विरोधी इस बिल को वापस कराकर मनरेगा के मूल स्वरूप बहाल कराने के लिए कांग्रेस व्यापक आंदोलन चलाएगी।

यह भी पढ़ें- UP में अब इस्टीमेट का झंझट खत्म, आसान हुआ बिजली कनेक्शन

सरकार के दमनकारी करवाई से हम डरने वाले नहीं। इसका मुहतोड़ जबाब दिया जाएगा। थानाध्यक्ष अभिनव मिश्रा ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जिलाध्यक्ष को हाउस अरेस्ट किया गया है। ऊपर से मिले आदेशनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160816