search

सिंगापुर जाने का सपना पड़ा भारी, यमुनानगर के युवक से 8 लाख की ठगी; एयरपोर्ट से होना पड़ा वापस

deltin33 8 hour(s) ago views 550
  

यमुनानगर में एक युवक को विदेश भेजने के नाम पर आठ लाख रुपये ठग लिए गए (प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, यमुनानगर। युवक को विदेश भेजने के नाम पर आठ लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप गधौली निवासी विशाल कुमार पर लगा है। आरोपित ने उसे फर्जी वीजा व ज्वॉइनिंग लेटर सिंगापुर भिजवाया। जहां इमिग्रेशन के अधिकारियों ने पकड़ लिया और डिपोर्ट कर दिया। आरोपित से रुपये वापस मांगे तो उसने जान से मारने की धमकी दी। सदर जगाधरी थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया।  

गांव बुढेड़ी निवासी रवि कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात अप्रैल 2025 में गांव गधौली निवासी विशाल कुमार के साथ हुई थी। आरोपित लोगों को विदेश भेजने का कार्य करता था। आरोपित ने झांसा दिया कि वह उसे सर्टिफाइड कंपनी में भिजवा देगा। जहां अच्छा वेतन मिलेगा।

आरोपित ने विदेश भेजने के लिए आठ लाख रुपये खर्च बताया। उसकी बातों में आकर तैयार हो गया। आरोपित को अलग-अलग कर दस्तावेज व आठ लाख रुपये दे दिए। जुलाई माह में आरोपित ने वीजा व कंपनी का ज्वाइनिंग लेटर दे दिया।

जब सिंगापुर एयरपोर्ट पर पहुंचा तो वहां पर इमिग्रेशन के अधिकारियों ने पकड़ लिया। दस्तावेजों की जांच तो वह फर्जी निकले। जिसके बाद वहां से वापस भेज दिया गया। यहां आकर आरोपित से बात की और रुपये वापस मांगे तो वह धमकी देने लगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472028