search

संभल में SOG टीम पर लगे आरोपों के बाद SP ने की बड़ी कार्रवाई, प्रभारी समेत 8 पुल‍िसकर्मि‍यों को क‍िया सस्‍पेंड

Chikheang 3 hour(s) ago views 440
  

मारपीट व सुविधा शुल्क के आरोपों की जांच रिपोर्ट के बाद एसपी ने की कार्रवाई।  






  

संवाद सहयोगी, बहजोई। जनपद की एसओजी टीम पर लगे गंभीर आरोपों के बाद एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरी एसओजी टीम को निलंबित कर दिया। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया। निलंबित टीम में एसओजी प्रभारी उप निरीक्षक मोहित कुमार समेत आठ पुलिसकर्मी शामिल हैं। साथ ही उप निरीक्षक बोबिंद्र शर्मा को एसओजी का नया प्रभारी बनाया गया है।

विदित रहे कि दैनिक जागरण के द्वारा पांच फरवरी को एसओजी की टीम पर लगे गंभीर आरोपों के मामले में एक खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसमें कोतवाली क्षेत्र के लाडम सराय में एसओजी टीम ने मुरादाबाद जिले के बिलारी निवासी एक कबाड़ी को पकड़ा था, जिसके पास से बोरे में मोबाइल प्लेट से निकली सिल्वर धातु मिली थी।

टीम उसे माल सहित चौधरी सराय पुलिस चौकी ले आई और कमरे में बैठा दिया। आरोप है कि वहां उसके साथ मारपीट की गई और चौधरी सराय के ही एक अन्य कबाड़ी के माध्यम से रुपये लेकर उसे छोड़ दिया गया। जबकि धातु अपने पास रख ली गई। यह भी आरोप लगा कि टीम ने सामान लौटाने के बदले और रुपये की मांग की थी।

इतना ही नहीं, एसओजी टीम पर रायसत्ती थाना क्षेत्र में भी एक अन्य मामले में आरोप लगे थे। एसपी ने इस मामले की जांच सीओ संभल आइपीएस आलोक भाटी को दी थी। सीओ की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी ने कार्रवाई करते हुए एसओजी प्रभारी उप निरीक्षक मोहित कुमार के अलावा हेड कांस्टेबल कुलवंत, हेड कांस्टेबल अरशद, कांस्टेबल विवेक, बृजेश, हीरेश ठेनुआ, आयुष और अजनबी को निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि टीम पर कई गंभीर आरोप लगे थे, जिनकी पुष्टि जांच में होने के बाद यह कार्रवाई की गई।

  


एसओजी की टीम पर लगे आरोपों का संज्ञान लेते हुए इसमें जांच कराई गई थी। जांच में आरोपों की पुष्टि हुई है। जिसके चलते पूरी टीम को निलंबित किया गया है।- कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी, संभल
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162640