search

मुक्तसर के गांव बादियां में चोरों का तांडव, 6 ट्यूबवेल मोटरों का तांबा और ट्रांसफार्मर का तेल चोरी

cy520520 3 hour(s) ago views 359
  

छह मोटरों से तांबा और ट्रांसफार्मर में से तेल चोरी (फोटो: जागरण)



संवाद सूत्र, दोदा/मुक्तसर। थाना कोटभाई के अंतर्गत आने वाले गांव बादियां के खेतों में बीती रात अज्ञात चोरों ने छह ट्यूबवेल मोटरों में से तांबा व एक ट्रांसफार्मर में से तेल चोरी करने की घटना को अंजाम दिया। इस घटना से इलाके के किसानों में डर और रोष का माहौल बना हुआ है।

किसान बलविंदर कुमार उर्फ मल्ल, मिठ्ठण लाल और गुरमीत सिंह ने बताया कि वे सुबह अपने खेतों में गेहूं की फसल को पानी लगाने के लिए गए थे। जब वे ट्यूबवेलों के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मोटरों के साथ छेड़छाड़ की हुई थी और मोटरों में से तांबा गायब था। इसके अलावा मोटर वाले कमरों के ताले भी टूटे हुए थे।

उन्होंने बताया कि उनके अलावा किसान शिंगारा सिंह, पाल सिंह, नछत्तर सिंह और गुरमीत सिंह की ट्यूबवेल मोटरों में से भी तांबा चोरी कर लिया गया है। इसके साथ ही किसान गुरदीप सिंह के ट्रांसफार्मर में से चोरों द्वारा तेल चोरी कर लिया गया है।

किसानों ने बताया कि इस चोरी के कारण उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है और फसल की सिंचाई भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपितों को जल्द काबू करके सख्त कार्रवाई की जाए और इलाके में रात के समय गश्त बढ़ाई जाए। इस घटना से गांव के किसानों में चिंता का माहौल बना हुआ है। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना उन्होंने पुलिस थाना कोटभाई में दी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158433