जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मझोला जयंतीपुर मंसूरी कालोनी में नशेड़ी कहने पर सास की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपित दामाद गुलनवाज को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपित के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है। उसके साथी मुस्तफा को पुलिस ने घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था।
जयंतीपुर में 12 फरवरी की रात शकील की पत्नी रुखसाना की घर में खाना बनाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतका की बेटी शाहिबा की तहरीर पर पुलिस ने गुलनवाज और मुस्तफा के विरुद्ध प्राथमिकी लिखी थी। शाहिबा के मुताबिक उसका जीजा गुलनवाज नशे का आदी है।
यह भी पढ़ें- नशे के लिए टोकने पर दामाद ने सास को मारी गोली, तमंचा लहराते हुए हो गया फरार, घटना से इलाके में सनसनी
घटना वाली रात रुखसाना ने उसे नशेड़ी कह दिया था। इसी बात से बौखलाए गुलनवाज ने अपने साथी मुस्तफा को बुलाया और दोनों ने मिलकर रुखसाना की गर्दन पर गोली मारकर हत्या कर दी थी।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मामूली कहासुनी में की गई इस वारदात ने एक परिवार को उजाड़ दिया। हत्या के दोनों आरोपित गिरफ्तार कर लिए गए हैं। |
|