search

रिकॉर्ड हाई से 80% गिरे Ola इलेक्ट्रिक शेयर, 157 से 29 रुपये पर पहुंचा भाव, समझें क्यों आ रही लगातार गिरावट?

LHC0088 8 hour(s) ago views 688
  



नई दिल्ली। ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric Shares) के शेयरो में फिर से भारी बिकवाली आ गई और स्टॉक ने ऑल टाइम लो लगा दिया है। कंपनी के शेयरों में यह गिरावट तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद आई है। ऐसे में आईपीओ के समय से शेयर खरीदकर बैठे निवेशक बुरी तरह परेशान हैं। क्योंकि, यह स्टॉक 157 रुपये के अपने ऑल टाइम हाई से 80 फीसदी से ज्यादा टूट गया है। ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों ने आज 28.71 रुपये का लो लगा दिया है।

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में सोमवार को तेज बिकवाली देखी गई। भारी वॉल्यूम के साथ आई यह गिरावट बताती है कि बाजार में इस शेयर को लेकर सेंटिमेंट कमजोर है। शेयरों में आई इस गिरावट को लेकर इंडिपेंडेंट मार्केट एक्सपर्ट अभिषेक भट्ट ने कुछ अहम वजहें बताई हैं।
Ola के शेयरों में गिरावट की संभावित वजहें

  • EV सेक्टर में प्रतिस्पर्धा बढ़ी: दरअसल, पुरानी ऑटो कंपनियां जैसे TVS, Bajaj और Hero अपने इलेक्ट्रिक मॉडल्स के साथ आक्रामक तरीके से रणनीतिक विस्तार कर रही हैं, जिससे मार्केट शेयर को लेकर ओला इलेक्ट्रिक पर दबाव बढ़ रहा है।
  • सब्सिडी और सरकारी नीतियों पर अनिश्चितता – FAME और अन्य प्रोत्साहन योजनाओं में बदलाव या देरी की खबरों से भी निवेशक ओला के शेयरों को लेकर सतर्कता नजर आ रहे हैं।
  • मार्जिन और कैश बर्न की चिंता – हाल के तिमाही नतीजों में उच्च खर्च और मुनाफे में कमी को लेकर सवाल बने हुए हैं, जिससे लॉन्ग टर्म निवेशक भी सतर्क दिख रहे हैं।

Ola के शेयरों के लिए टेक्निकल लेवल

ओला इलेक्ट्रिक के शेयर फिलहाल 28.80 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं और 28.71 रुपये का लो लगा चुके हैं। ऐसे में अब ओला के लिए अहम लेवल यह होंगे...

इमिजिएट सपोर्ट: ₹28.80

अगला सपोर्ट: ₹27.50

रेज़िस्टेंस: ₹30.00

मजबूत रेज़िस्टेंस: ₹31.20

अभिषेक भट्ट ने कहा कि चार्ट पर स्टॉक लगातार लोअर-हाई, लोअर-लो बना रहा है, जो डाउन ट्रेंड को कंफर्म करता है। ऐसे में जब तक ₹30–31 के ऊपर मजबूत क्लोजिंग नहीं मिलती, तब तक तेजी की उम्मीद कमजोर रहेगी। वहीं, अगर₹28.80 का स्तर टूटता है, तो शेयर 26–27 रुपये की ओर जा सकता है।
Ola के शेयरों को लेकर क्या करें निवेशक?

ओला इलेक्ट्रिक फिलहाल तकनीकी और फंडामेंटल दोनों मोर्चों पर दबाव में है। बाजार EV सेक्टर की ग्रोथ स्टोरी पर लंबी अवधि में भरोसा रखता है, लेकिन शॉर्ट टर्म में अस्थिरता बनी रह सकती है। निवेशकों के लिए अभी सतर्क रुख और स्पष्ट रिवर्सल संकेत का इंतजार करना समझदारी भरा कदम होगा।

ये भी पढ़ें- Fractal Analytics IPO Listing: जिसका डर था वही हुआ, नुकसान देख सिर पटकने लगे निवेशक, जानें कितना हुआ कुल नुकसान?

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी एक्सपर्ट की राय है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160834