search

मुजफ्फरपुर में 17 अप्रैल से शुरू होगी जनगणना की प्रक्रिया, पोर्टल के जरिए नागरिक खुद भर सकेंगे अपनी डिटेल

LHC0088 3 hour(s) ago views 678
  

मुजफ्फरपुर में जनगणना की प्रोसेस। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। जनगणना को लेकर प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके तहत मास्टर ट्रेनरों को नामित किया जाना है। साथ ही सभी कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। मार्च तक प्रशिक्षण सत्र पूरा कर लिया जाएगा, ताकि अप्रैल से स्वगणना का काम शुरू हो सके।

जनगणना निदेशालय के पत्र पर अपर समाहर्ता, सह जिला जनगणना अधिकारी ने वरीय उप समाहर्ता को शीघ्र मास्टर ट्रेनर नामित करने को कहा है, ताकि इससे निदेशालय को अवगत कराया जा सके। मुजफ्फरपुर में दो मास्टर ट्रेनरों की तैनाती होगी।

दरअसल, इस बार नागरिक स्वयं अपनी जानकारी पोर्टल पर भर सकेंगे। इसके लिए स्वगणना पोर्टल विकसित किया गया है। इसके संचालन को लेकर शीघ्र ही प्रचार प्रसार अभियान चलाया जाएगा।

यह पोर्टल जनगणना के दोनों चरणों के लिए उपलब्ध होगा। 17 अप्रैल से एक मई तक स्वगणना कार्य होगा। इसमें नागरिक अपनी पूरी जानकारी भरेंगे।

वहीं, 2 से 31 मई तक प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण का कार्य कर्मियों द्वारा किया जाएगा। इस दौरान नागरिकों द्वारा दी गई जानकारी का सत्यापन होगा। यह जनगणना पूरी तरह डिजिटाइज्ड होगी। मोबाइल एप पर ही सभी आवश्यक जानकारियां भरी जाएंगी। इसके बाद फरवरी 2027 से दूसरा चरण शुरू होगा। इसमें जनसंख्या की गणना की जाएगी।
बिजली, शौचालय व गैस कनेक्शन समेत 33 सवाल

मकान सूचीकरण के दौरान करीब 33 सवाल कर्मियों द्वारा गृहस्वामी से पूछे जाएंगे। ये सवाल घर की स्थिति, सुविधाओं व संपत्ति से संबंधित होंगे।

इसमें मकान की संरचना, पीने का पानी, बिजली, शौचालय, इंटरनेट, वाहनों की संख्या, गैस कनेक्शन और मुख्य अनाज के उपभोग जैसे विवरण शामिल होंगे।  

रेडियो, टीवी, लैपटाप, कंप्यूटर व अपशिष्ट जलनिकासी के सवाल पूछे जाएंगे। स्वगणना को लेकर जनगणना कर्मी घर-घर जाकर भी पोर्टल की जानकारी देंगे। जिस घर में स्मार्टफोन नहीं होगा, वहां कर्मी ही इस कार्य को करेंगे।

यह भी पढ़ें- Agniveer Bharti 2026: बिहार में 17 से 28 फरवरी तक सेना की भर्ती रैली, 15 जिलों के कैंडिडेट होंगे शामिल

यह भी पढ़ें- बिहार में अब CTET से होंगी शिक्षक पदों पर भर्तियां, शिक्षा विभाग ने TET खत्म करने का किया एलान
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160672