search

UP Police SI ASI Admit Card: यूपी पुलिस एसआई एएसआई टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

LHC0088 6 hour(s) ago views 624
  

UP Police SI ASI Admit Card Link  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा SI एवं ASI भर्ती टाइपिंग टेस्ट के लिए क्वालिफाइड उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। प्रवेश पत्र का डायरेक्ट लिंक यूपीपीबीपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर एक्टिव है जहां से उम्मीदवार लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए इस पेज पर भी हॉल टिकट का डायरेक्ट लिंक लगा दिया गया है जिस पर क्लिक करके सीधे प्रवेश पत्र प्राप्त किया जा सकता है।
इन डेट्स में होगी परीक्षा

यूपी पुलिस विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) भर्ती टाइपिंग टेस्ट का आयोजन 21 एवं 22 फरवरी 2026 को करवाया जायेगा।
इन स्टेप्स से हॉल टिकट करें डाउनलोड

  • यूपी पुलिस एसआई एएसआई टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर LATEST NOTICE में एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको कैंडिडेट लॉग इन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्मतिथि दर्ज करके साइन इन बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।


UP Police SI ASI Admit Card Typing Test Admit Card Link

सभी उम्मीदवार एडमिट कार्ड में दिए सेंटर पर निर्धारित तिथि एवं समय पर एडमिट कार्ड एवं वैलिड पहचान पत्र के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करें। ध्यान रखें कि केंद्र पर बिना एडमिट कार्ड एवं पहचान पत्र के आपको एंट्री नहीं दी जाएगी।
भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 921 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इसमें से एसआई गोपनीय के लिए 268 पद, एएसआई क्लर्क के लिए 449 पद और एएसआई लेखा के लिए 204 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- इस राज्य में पुलिस कॉन्स्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड समेत विभिन्न पदों पर भर्ती का एलान, आवेदन 20 फरवरी से होंगे स्टार्ट
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160759