search

महाशिवरात्रि पर अलीगढ़ जेल में 1250 बंदियों ने रखा व्रत, मुस्लिम कैदियों ने भी की भोलनेाथ की अराधना

LHC0088 2026-2-16 11:27:58 views 503
  



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। महाशिवरात्रि पर जिला कारागार में व्रत रखने वाले बंदियों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की गई। जेल प्रशासन की सूची के अनुसार 1250 बंदियों ने शिवरात्रि का व्रत रखा। इसमें 1159 हिंदू पुरुष बंदी, 68 हिंदू महिला बंदी और 23 मुस्लिम पुरुष बंदी शामिल हैं।

जेल प्रशासन ने व्रत रखने वाले सभी बंदियों के लिए नियमानुसार विशेष फलाहार उपलब्ध कराया। इसमें प्रत्येक बंदी को 750 ग्राम आलू, 500 मिली लीटर दूध, 60 ग्राम चीनी और दो केले दिए गए।

इसके साथ ही बंदियों को पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियों के लिए भी आवश्यक सहयोग दिया गया।

जेल प्रशासन का कहना है कि बंदियों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना प्राथमिकता है। हर वर्ष प्रमुख त्योहारों पर विशेष भोजन और आवश्यक व्यवस्थाएं बंदियों के लिए सुनिश्चित की जाती हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126