search

Google का सबसे सस्ता 5G फोन, 48MP कैमरा और 5,100mAh बैटरी समेत कई बेहतरीन फीचर्स

deltin33 3 hour(s) ago views 352
  

Google का सबसे सस्ता 5G फोन, 48MP कैमरा और 5,100mAh बैटरी समेत कई बेहतरीन फीचर्स   






टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गूगल ने कुछ वक्त पहले अनाउंस किया था कि 18 फरवरी को Pixel 10 सीरीज के तहत एक और नया डिवाइस लॉन्च होने वाला है जिसे Pixel 10a के नाम से पेश किया जाएगा। ये फोन Pixel 10 सीरीज का सबसे सस्ता डिवाइस होने वाला है। कंपनी ने कुछ वक्त पहले अपकमिंग डिवाइस का एक टीजर वीडियो भी शेयर किया है।

शेयर किए गए 15 सेकंड के एक छोटे टीजर वीडियो में डिवाइस का पूरा डिजाइन सामने आ गया है और कन्फर्म किया गया है कि प्री-ऑर्डर 18 फरवरी से शुरू होने वाले हैं। हालांकि टीजर में पूरे स्पेसिफिकेशन्स नहीं बताए गए हैं, लेकिन इससे यह क्लियर हो गया है कि फोन कैसा दिखाई देगा। Pixel 10a पिछले A-सीरीज मॉडल जैसे ही डिजाइन अप्रोच को फॉलो करेगा।
Google Pixel 10a के स्पेसिफिकेशन्स

गूगल ने अभी तक फोन के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है लेकिन रिपोर्ट्स में डिवाइस के फीचर्स सामने आ गए हैं जहां Pixel 10a में 6.3 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। डिवाइस में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट देखने को मिलेगा। फोन 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करेगा। परफॉर्मेंस की बात करें तो हैंडसेट में Tensor G4 चिपसेट, 8GB तक LPDDR5X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है।

फोटोग्राफी के लिए Pixel 10a में OIS के साथ 48MP का प्राइमरी कैमरा और 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस देखने को मिल सकता है। डिवाइस के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13MP का कैमरा मिल सकता है। इतना ही नहीं फोन में 23W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 5,100mAh बैटरी मिल सकती है।
Google Pixel 10a की संभावित कीमत

रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि Google Pixel 10a को लगभग 50 हजार रुपये की प्राइस रेंज में पेश किया जा सकता है जहां आपको 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। जबकि डिवाइस के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 70 हजार रुपये से कम हो सकती है।

यह भी पढ़ें- AI Impact Summit 2026: भारत का पहला ग्लोबल AI सम्मेलन आज से, जानें रजिस्ट्रेशन से लेकर पूरा शेड्यूल
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471881