नई दिल्ली। फ्रैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ की लिस्टिंग(Fractal Analytics IPO Listing) ने निवेशकों का मन दुखी कर दिया है। इसका गिरता जीएमपी (IPO GMP) पहले से ही कमजोर लिस्टिंग के संकेत दे रहा था। फ्रैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ की लिस्टिंग 2.67 फीसदी के गिरावट के साथ हुई है। सबसे पहले लिस्टिंग से हुए कुल नुकसान की बात करते हैं।
Fractal Analytics IPO Listing:कितना हुआ नुकसान?
फ्रैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ की लिस्टिंग (Fractal Analytics IPO Listing) 24 रुपये प्रति शेयर की गिरावट के साथ 876 रुपये पर हुई है। इसका प्राइस बैंड 900 रुपये प्रति शेयर का था। निवेशकों को इस आईपीओ को खरीदने के लिए निवशकों को कुल 16 शेयर्स लेने पड़ें। इसका अर्थ हुआ कि निवेशकों को इसकी लिस्टिंग से कुल 384 रुपये का नुकसान हुआ है।
(ये स्टोरी अपडेट हो रही है) |
|