search

फर्रुखाबाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, पांच वर्षीय नाती की मौत; दंपती घायल

cy520520 2026-2-16 10:26:36 views 1236
  



जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। जन्मदिन कार्यक्रम से घर जा रहे दंपती के ई-रिक्शा में ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा पलट गया। घटना में दंपती व चालक घायल हो गए। दंपती के नाती की मौत हो गई।

अमृतपुर के गांव करनपुरदत्त निवासी देवीसहाय राजपूत, पत्नी सरवन देवी और जनपद शाहजहांपुर थाना परौर के गांव जटौरा निवासी पुत्री सदावती के पांच वर्षीय पुत्र आशीष उर्फ आशिका के साथ अपनी ससुराल गांव भरखा गए थे। वहां से उक्त लोग रविवार शाम 7:30 बजे ई-रिक्शा से गांव जा रहे थे।

जब यह लोग इटावा बरेली हाईवे पर गांव चाचूपुर जटपुरा के पास पहुंचे, तभी ट्रैक्टर ट्राली ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे बेकाबू होकर ई-रिक्शा पलट गया। घटना में ई-रिक्शा चालक कल्लू व उक्त लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग गया।

घायलों को डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां पर डा. उदयराज ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। देवीसहाय ने बताया कि वह लोग साले मेवाराम के पुत्र रामवीर की पुत्री के जन्मदिन कार्यक्रम से वापस गांव जा रहे थे।

ई-रिक्शा चालक उनके गांव का ही है। तीन दिन पहले दामाद पिंटू आशीष को उनके पास छोड़ गए थे। थानाध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725