search

गोरखपुर विश्वविद्यालय में ऑनलाइन पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, आवेदन आमंत्रित

cy520520 6 hour(s) ago views 792
  

गोरखपुर विश्वविद्यालय। जागरण  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सेंटर फार आनलाइन एंड डिस्टेंस एजुकेशन के अंतर्गत संचालित ऑनलाइन लर्निंग और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम में फरवरी–2026 सत्र के लिए स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से समय रहते आनलाइन आवेदन करने की अपील की है।  

प्रवेश के लिए जिन प्रमुख पाठ्यक्रमों में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, उनमें बीकाम, एमकाम, बीबीए, एमबीए के साथ-साथ एमए (अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, शिक्षा, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र) और एमए./एमएससी गणित शामिल हैं। विश्वविद्यालय की निर्धारित योग्यता पूरी करने वाले सभी अभ्यर्थी इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इन पाठ्यक्रमों को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि नौकरीपेशा अभ्यर्थी, गृहिणियां और नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित न हो पाने वाले विद्यार्थी भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें। साथ ही दोहरी डिग्री लेने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी यह एक बेहतर अवसर है, क्योंकि वह समानांतर रूप से अन्य पाठ्यक्रमों के साथ इन पाठ्यक्रमों में नामांकन करा सकते हैं।

ऑनलाइन करना होगा आवेदन
विश्वविद्यालय के अनुसार आवेदन की पूरी प्रक्रिया आनलाइन माध्यम से संचालित की जा रही है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आनलाइन लर्निंग और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग लिंक पर क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट पर प्रत्येक पाठ्यक्रम से संबंधित विस्तृत विवरण, पात्रता, शुल्क संरचना एवं प्रवेश दिशा-निर्देश उपलब्ध कराए गए हैं।

यह भी पढ़ें- एप से भी नहीं पता चल रहा कितनी हुई बिजली की खपत, UPPCL स्मार्ट App डाउनलोड करने का भी नहीं मिल रहा किसी को फायदा

प्रवेश संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या के समाधान के लिए विश्वविद्यालय द्वारा हेल्पलाइन नंबर एवं आनलाइन काउंसलिंग लिंक भी जारी किए गए हैं। अभ्यर्थी दूरभाष या डिजिटल माध्यम से काउंसलर से संपर्क कर सकते हैं। आवश्यकता पड़ने पर वे विश्वविद्यालय परिसर में उपस्थित होकर सीधे काउंसलर से परामर्श भी ले सकते हैं।


नई शिक्षा नीति के अनुरूप आनलाइन एवं डिस्टेंस लर्निंग को सशक्त बनाया जा रहा है, ताकि शिक्षा अधिक लचीली, सुलभ और रोजगारोन्मुख बन सके। विश्वविद्यालय का लक्ष्य है कि दूरदराज क्षेत्रों, कामकाजी युवाओं और महिलाओं तक गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा पहुंचाई जाए। इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वह विश्वविद्यालय की ओर से दिए जा रहे इस अवसर का लाभ उठाएं।
-

-प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, दीदउ गोरखपुर विश्वविद्यालय
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158433