search

वेलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड ने मिलने से किया इनकार तो युवक ने निगला जहर, मौत; जांच में जुटी पुलिस

deltin33 3 hour(s) ago views 969
  

प्रेमिका ने मिलने से किया इनकार तो युवक ने निगला जहर।



संवाद सहयोगी, बावल। बावल थाना क्षेत्र में गांव नांगल तेजू में वेलेंटाइन डे के दिन प्रेमिका ने मिलने से इनकार करने पर एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गांव नांगल तेजू के रहने वाले करीब 22 वर्षीय प्रतीक 14 फरवरी को अपने चाचा को बावल छोड़ने गया था। इसके बाद घर लौटने पर उसकी तबीयत बिगड़ गई, मुंह से झाग आते देख स्वजन उसे बावल के निजी अस्पताल लेकर गए। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रेवाड़ी रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रतीक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें है।

बावल पुलिस थाना के जांच अधिकारी एसआई करण सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है। मौत का प्राथमिक कारण जहर खाना सामने आया है।

जांच अधिकारी ने बताया कि युवक की मौत के कुछ देर बाद युवती के चाचा ने युवक के स्वजन को फोन कर उनकी बेटी से दूर रहने को कहा था। युवती की शादी 21 फरवरी माह में ही बताई गई है। बताया गया कि दो महीने पहले भी युवती के स्वजन ने युवक को उनकी बेटी से दूर रहने की नसीहत दी थी। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में अवैध प्रवासियों पर पुलिस का शिकंजा, रोहिंग्या-बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए चला विशेष अभियान
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471779