search

गंगा पर शुक्लागंज-कानपुर पीपा पुल निर्माण में तेजी, डीएम रिपोर्ट का इंतजार, अप्रैल तक बढ़ी समय सीमा

LHC0088 3 hour(s) ago views 614
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। शुक्लागंज-कानपुर के बीच गंगा नदी पर प्रस्तावित पीपा पुल के निर्माण की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने टेंडर फाइनल करने के बाद संबंधित कंपनियों का सत्यापन शुरू कर दिया है। प्रयागराज की एसएन इंफ्रा और आजमगढ़ की एक कंपनी के प्रोफाइल की जांच के लिए दोनों जिलों के जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। विभागीय इंजीनियरों का कहना कि समय सीमा को बढ़ाकर अप्रैल तक कर दिया गया है।

पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों के अनुसार पुराने गंगा पुल के बंद होने और उसकी जगह 235 करोड़ रुपये की लागत से नए पुल के निर्माण में लगभग दो वर्ष लगेंगे। इस अवधि में आमजन को राहत देने के लिए अस्थायी पीपा पुल बनाया जा रहा है। निर्माण की समय सीमा अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह तक बढ़ा दी गई है। विभाग का दावा है कि तकनीकी औपचारिकताएं पूरी होते ही कार्य तेज गति से शुरू कर दिया जाएगा।

उन्नाव के शुक्लागंज क्षेत्र में पुराने गंगा पुल से करीब 300 मीटर की दूरी पर लगभग 550 मीटर लंबा पीपा पुल बनाया जाएगा। इसके लिए प्रयागराज से 120 पीपे मंगाए जाएंगे, जिन पर तैरते हुए पुल का ढांचा तैयार होगा। इन पीपों को ट्रालों के माध्यम से लाया जाएगा। परिवहन कार्य में समय लगने की बात इंजीनियरों ने स्वीकार की है।

परियोजना के लिए शासन ने कुल डेढ़ करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। दिलचस्प तथ्य यह है कि पुल के निर्माण से अधिक खर्च पीपों को लाने में होगा। करीब 80 लाख रुपये केवल प्रयागराज से पीपे ढुलाई पर खर्च होंगे। इसके बाद गंगा में उतारकर उन्हें आपस में जोड़ते हुए पुल का निर्माण किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि अक्टूबर से जून तक लगभग नौ माह यह पीपा पुल आवागमन के लिए खुला रहेगा। बीते करीब दस वर्षों में इस क्षेत्र में पीपा पुल का निर्माण नहीं हुआ है। पहले बिठूर में हर वर्ष पीपा पुल बनाया जाता था, लेकिन स्थायी पुल बनने के बाद यह व्यवस्था बंद हो गई थी। अब एक बार फिर पुराने गंगा पुल के पास वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जा रहा है।

पीपा पुल की मांग दोनों जनपदों के जनप्रतिनिधि लंबे समय से कर रहे थे। लोगों की समस्याओं को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्माण को स्वीकृति देते हुए बजट जारी किया। पुल बनने से प्रतिदिन हजारों वाहन चालकों, व्यापारियों, कर्मचारियों को राहत मिलेगी।




उन्नाव के शुक्लागंज में पुराने गंगा पुल से लगभग 300 मीटर दूरी पर पीपा पुल बनाया जाएगा। शासन से डेढ़ करोड़ रुपये का बजट मिल चुका है। टेंडर की तकनीकी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
अनूप कुमार मिश्र, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160534