search

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पूजा अर्चना करने के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

cy520520 2026-2-16 03:56:16 views 876
  





महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पूजा अर्चना करने के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़  

संस, जागरण, पांडवेश्वर : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पांडवेश्वर और आसपास के शिव मंदिरों में जलार्पण के लिए सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते नजर आए और पूरे क्षेत्र में हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। कई शिव मंदिरों में हरिनाम संकीर्तन और भक्ति-भजन का आयोजन किया गया। डालूरबांध स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर भव्य शिव बारात भी निकाली गई, जो गाजे-बाजे के साथ नीलकंठ धर्मशाला तक पहुंची। धर्मशाला के सदस्यों द्वारा बारातियों का भव्य स्वागत किया गया। वहीं खुटाडीह कोलियरी शिव मंदिर से भी शिव बारात निकाली गई, जिसमें युवाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महाशिवरात्रि को लेकर पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा। विभिन्न मंदिरों में रुद्राभिषेक का भी आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725