LHC0088 • 3 hour(s) ago • views 814
आतंकी गतिविधियों को लेकर ATS की छापेमारी (फाइल फोटो)
पीटीआई, नई दिल्ली। महाराष्ट्र एटीएस ने रविवार को आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों को लेकर मिली खुफिया सूचना के आधार पर यवतमाल और अहिल्यानगर जिलों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
आधी रात को शुरू किए गए इस अभियान के दौरान एटीएस ने दोनों जिलों में 20 से अधिक स्थानों पर तलाशी ली और दर्जनभर से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया।
यवतमाल जिले में छापेमारी
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राज्य में युवाओं को कट्टरपंथी बनाने की सटीक जानकारी मिलने के बाद एटीएस ने स्थानीय पुलिस टीम के साथ मिलकर यवतमाल जिले के पुसद और उमरखेड में छापेमारी की।
14 ठिकानों पर तलाश जारी
अधिकारी के अनुसार, संदिग्धों के आवास और कार्यालयों सहित कुल 14 ठिकानों पर तलाशी जारी है। तलाशी के दौरान टीम ने कई मोबाइल फोन, इलेक्ट्रानिक उपकरण, सीसीटीवी फुटेज और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए हैं।
7 जगहों पर छापेमारी
अधिकारी ने बताया कि इसी तरह अहिल्यानगर जिले में सात स्थानों पर छापेमारी की गई। वहां पुलिस ने संदिग्धों से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। |
|