search

MP के IAS अधिकारी अवि प्रसाद ने किया तीसरा विवाह, दोनों पूर्व पत्नियां हैं कलेक्टर

deltin33 Yesterday 22:56 views 126
  

आईएएस अवि प्रसाद के तीसरे विवाह की तस्वीर।  



राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश संवर्ग के आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद इन दिनों चर्चा में हैं। इसका कारण कुछ और नहीं, बल्कि उनका तीसरा विवाह है। उनकी दोनों पूर्व पत्नियां इस समय प्रदेश में ही कलेक्टर हैं। तीसरा विवाह मंत्रालय में पदस्थ आईएएस अधिकारी अंकिता धाकरे से हुआ है।

उत्तर प्रदेश के रहने वाले अवि प्रसाद 2014 बैच के अधिकारी हैं। उनका पहला विवाह मध्य प्रदेश संवर्ग की ही आईएएस अधिकारी रिजु बाफना से हुआ, लेकिन रिश्ता अधिक समय तक नहीं चला और सहमति से विवाह विच्छेद हो गया। रिजु वर्तमान में शाजापुर कलेक्टर हैं।

अवि का दूसरा विवाह भी 2016 बैच की आईएएस अधिकारी मिशा सिंह से हुआ जो आंध्रप्रदेश संवर्ग से थीं। उन्होंने विवाह के बाद अपना संवर्ग परिवर्तित कराकर मध्य प्रदेश करा लिया। चार वर्ष तक साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए। मिशा अभी रतलाम कलेक्टर हैं।

अवि का तीसरा विवाह 2017 बैच की आइएएस अधिकारी अंकिता धाकरे से हुआ, जो मंत्रालय में उप सचिव के पद पर पदस्थ हैं। दोनों का विवाह 11 फरवरी को हुआ।

यह भी पढ़ें- MP के सरकारी अस्पतालों में PPP मोड की MRI सेवा ठप होने की कगार पर, मरीजों की बढ़ेगी दिक्कत

यहां पर यह भी बता दें अवि भारतीय प्रशासनिक सेवा में आने से पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर रहे। उन्हें सेवा में रहते हुए संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण की। उधर, अंकिता मध्य प्रदेश के अशोकनगर की रहने वाली हैं। दोनों का विवाह कूनो के रिसॉर्ट में हुआ, जिसमें ज्यादा लोगों को आमंत्रित नहीं किया गया था। इस विवाह में दोनों के परिवार के लोग ही शामिल हुए।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471635