search

हिसार में घर की दीवार के नीचे दबने से युवक घायल, इलाज के दौरान मौत

Chikheang Yesterday 22:26 views 854
  

दीवार के नीचे दबने से युवक की मौत। फाइल फोटो



संवाद सहयोगी, नारनौंद। गांव बढ़छप्पर में दीवार तोडते समय एक युवक उसके नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद घायल युवक को हास्पिटल ले गए। जहां पर डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया।

गांव बढ़छप्पर निवासी 46 वर्षीय सोमबीर मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था।शनिवार को अपने घर की दीवार तोड़ रहा था कि अचानक से दीवार उसके ऊपर गिर गई और वह दीवार के नीचे ही दब गया। पास में काम कर रहे अन्य लोगों ने देखा तो वह तुरंत ही उसको बचाने के लिए भागे और उसको ईंटों के नीचे से निकाला।

दीवार के नीचे दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके तुरंत बाद ही परिजन उसको इलाज के हांसी के नागरिक अस्पताल में ले गए। जहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के बयान पर इतफाकिया कार्यवाही करके शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162382