search

क्रिकेट खेलने के बहाने युवक को घर से ले गए ग्राउंड, सीने में गोली मारकर उतारा मौत के घाट, लोगों ने लगाया जाम

cy520520 Yesterday 21:26 views 533
  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। चिलुआताल के तेनुअहिआ गांव में रविवार शाम 20 वर्षीय अरुण निषाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि बगल के गांव में रहने वाले युवक उसे बाइक पर बैठाकर क्रिकेट खेलने के बहाने ले गए और खेल मैदान के पास सीने में गोली मार दी। घटना से आक्रोशित परिवार और ग्रामीणों ने मेडिकल कॉलेज गेट पर गोरखपुर-महराजगंज मार्ग जाम कर हंगामा किया। पुलिस के समझाने पर लोग शांत हुए।

मृतक अरुण निषाद पुत्र भोला निषाद दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई तरुण है। पिता भोला और मां बिंदी देवी मजदूरी करते हैं, जबकि अरुण हलवाई का काम करता था। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार अपराह्न करीब तीन बजे करीमनगर निवासी विशाल सिंह और देवेंद्र उसे क्रिकेट खेलने के लिए बुलाकर ले गए।

दोनों के साथ अक्सर खेलता था अरुण

दोनों के साथ अरुण अक्सर खेलता था। शाम करीब साढ़े पांच बजे गांव के किनारे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो अरुण लहूलुहान पड़ा मिला। सीने के दाहिने हिस्से में गोली लगी थी। उसे तत्काल मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का कहना है कि विशाल सिंह और देवेंद्र से अरुण का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, हालांकि विवाद की वजह स्पष्ट नहीं है। आरोप है कि गोली मारने के बाद आरोपितों ने मोबाइल फोन से वीडियो भी बनाया।

यह भी पढ़ें- मथुरा में जलाभिषेक के लिए जा रहे लोगों पर मस्जिद के पास से फेंका पत्थर, एक का सिर फूटा; तीन हिरासत में

घटना के बाद आरोपित फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात है। हत्या के पीछे की असली वजह जानने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158097