search

लखनऊ में जाली फर्म बना व्यापारी ने की 5.45 करोड़ की टैक्स चोरी, जांच के बाद फर्जीवाड़े खुलासा

LHC0088 Yesterday 21:26 views 1012
  

जाली फर्म बना व्यापारी ने की 5.45 करोड़ की टैक्स चोरी।



जागरण संवाददाता, लखनऊ। जयपुर के जोतवारा रोड निवासी व्यापारी ने लखनऊ के बिजनौर में अपनी फर्म का कामकाज दिखाकर 5.45 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी कर ली। राज्य कर खंड 23 के सहायक आयुक्त अखिलेश गौड़ ने बिजनौर थाने में आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

शिकायत के मुताबिक नौ अप्रैल 2025 को धीरज ने फर्म रेलिक्स इंटरप्राइजेज का संचालन बिजनौर के औरंगाबाद में दर्शाया और दस्तावेजों के आधार पर जीएसटी कार्यालय में पंजीकरण कराया।

जांच में पता चला कि व्यापारी ने बैंक खाते का विवरण, लीज एग्रीमेंट और बिजली बिल लगाए थे। जांच में पता चला कि सभी दस्तावेज फर्जी हैं। व्यापारी ने 2025-26 में छह फर्मों के साथ अपना कारोबार भी दिखाया था।

जांच के लिए जब विभागीय अधिकारी पहुंचे तो वहां फर्जीवाड़े का राजफाश हुआ। जांच में कुल 5.45 करोड़ रुपये की राजस्व क्षति की बात सामने आई है। बिजनौर थाने के इंस्पेक्टर कपिल गौतम ने बताया कि जांच के लिए दस्तावेज मांगे गए हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160387