search

छत पर टहलते समय संतुलन बिगड़ने से गिरी छात्रा, BHU के ट्रामा सेंटर में तोड़ा दम

deltin33 Yesterday 20:27 views 381
  



जागरण संवाददाता, सोनभद्र। राबर्ट्सगंज जिला पंचायत रोड (विमला स्कूल के सामने) निवासी 16 वर्षीय छात्रा की छत से गिरने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

वीरेश प्रताप सिंह की पुत्री अरुणिमा सिंह शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर की छत पर बैठकर सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही थी। फिर टहलने लगी, इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सिर के बल नीचे गिर गई। तेज आवाज सुनकर बड़े पापा देव प्रताप सिंह बाहर पहुंचे तो छात्रा को जमीन पर गंभीर अवस्था में पड़ा देखा।

  

स्वजन आनन-फानन में उसे राबर्ट्सगंज के एक निजी चिकित्सालय ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर, वाराणसी रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान रविवार सुबह करीब आठ बजे उसने दम तोड़ दिया।

अरुणिमा दो बहनों में छोटी थी। बड़ी बहन बाहर रहकर पढ़ाई कर रही है। पिता वीरेश प्रताप सिंह एलआईसी में कार्यरत है। घटना के समय हरिद्वार में थे। सूचना मिलते ही वह लौट आए। दोपहर बाद वाराणसी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471606