search

लंदन की सड़कों पर छाया बिहारी समोसा, ‘गोरिया देवी’ का देसी अंदाज वायरल

Chikheang 3 hour(s) ago views 640
  

लंदन की सड़कों पर छाया बिहारी समोसा गोरिया देवी का देसी अंदाज वायरल (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मागर्म समोसा किसे पसंद नहीं होता। अब सोचिए, वही देसी स्वाद और अंदाज अगर लंदन की सड़कों पर देखने को मिले तो कैसा लगेगा? इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला लंदन में बिहारी समोसे बेचते हुए नजर आ रही है।

ऑनलाइन दुनिया में \“गोरिया देवी\“ के नाम से मशहूर यह महिला अपने जोश और देसी अंदाज से लोगों का ध्यान खींच रही है। एप्रन और कैप पहने, काले रंग की फुल स्लीव शर्ट और धोती स्टाइल स्कर्ट में वह \“समोसा-समोसा!\“ की आवाज लगाती हैं। उनकी आवाज सुनकर लोग रुकते हैं, मुस्कुराते हैं और समोसे का स्वाद लेने पहुंच जाते हैं।

वीडियो में आगे वह अपने फूड ट्रक की किचन में समोसे तलते हुए दिखती हैं और कहती हैं, \“गोरिया देवी आज लंदन के स्ट्रीट में बिहारी समोसा बेचेगी।\“ वह अपने सहकर्मी से कहती हैं, \“जल्दी-जल्दी बनाओ, मुझे स्ट्रीट पर जाना है बाबू।\“
देसी अंदाज और आस्था की झलक

जब गोरिया देवी भारतीय खाने के शौकीनों के एक समूह से मिलती हैं, तो मुस्कुराते हुए कहती हैं, “समोसे-समोसे, बिहार के समोसे, गोरिया ने परोसे।“ उनका यह अंदाज राह चलते लोगों को भी आकर्षित करता है।

वीडियो में एक पल ऐसा भी आता है जब वह एक मंदिर के पास रुकती हैं, हाथ जोड़ती हैं और “हर-हर महादेव” का जाप करती हैं। इसके बाद वह फिर से समोसे बेचने में जुट जाती हैं और कहती हैं, “मेहनत करते हैं जी।“ वीडियो के आखिर में वह \“लल्लनटॉप\“ शब्द का जिक्र करती हैं, जो मशहूर भोजपुरी गाने \“लल्लनटॉप लागे लू\“ से लिया गया है।
सोशल मीडिया पर मिली जबरदस्त तारीफ

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। कई लोगों ने इसे मजाक में \“रिवर्स कॉलोनाइजेशन\“ भी कहा। एक यूजर ने लिखा, “वाह… बहुत स्वादिष्ट लग रहा है।“ दूसरे ने कहा, “बिहारी होने पर गर्व है।“ एक फूडी ने कमेंट किया, “हम जल्द ही बिहारी समोसा ट्राई करने आ रहे हैं।“

किसी ने इस पहल की तारीफ करते हुए लिखा, “बिजनेस को प्रमोट करने का बहुत अच्छा तरीका है।“ वहीं एक यूजर ने मजाक में कहा, “ये लोग लंदन को बिहार बना देंगे!“ लंदन की सड़कों पर बिहारी समोसे और देसी मुस्कान के साथ गोरिया देवी का यह अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है।

\“चल रहा है क्लाउन शो\“, ट्रंप पर बरसे ओबामा; नस्लभेदी वीडियो पर दी तीखी प्रतिक्रिया
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162362