search

कौशांबी में किसान को वनरोज के झुंड नें रौंदा, दर्दनाक हुई मौत; सड़क पार करते समय हुई दुर्घटना

LHC0088 Yesterday 19:28 views 211
  

कौशांबी में सड़क पार करते समय नीलगाय के झंड ने किसान को रौंद दिया, जिससे मौत हो गई।



जागरण संवाददाता, कौशांबी। जनपद में एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। वनरोज (नीलगाय) के झुंड ने उसे टक्कर मारी। जब वह गिर गया तो रौंदते हुए आगे निकल गया। इससे किसान लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन जान नहीं बच सकी।   
सैनी के मीरापुर तकिया की घटना

हुआ यूं कि सैनी क्षेत्र के मीरापुर तकिया गांव के समीप शनिवार रात सड़क पार कर रहे वनरोज के झुंड ने साइकिल सवार किसान को रौंद डाला। हादसा देख राहगीरों ने एंबुलेंस से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू भेजा। यहां चिकित्सकों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। घटना से स्वजन गमगीन हैं।
निमंत्रण से लौट रहे थे राजेश

सैनी क्षेत्र के गिरधरपुर गढ़ी निवासी 50 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र कंघई लाल खेतीबाड़ी कर पत्नी आशा व तीन बच्चे रोहित, रितिक व मोनिका का भरण-पोषण करता था। पत्नी आशा के मुताबिक शनिवार रात राजेश साइकिल से गरई गांव निमंत्रण में शामिल होने गए थे। वहां से रात को वह घर लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे सीएचसी सिराथू से किसी ने फोन करके बताया कि मीरापुर तकिया गांव के समीप राजेश सड़क से गुजर रहे वनरोज के झुंड से टकरा गए हैं। इसके बाद कई मवेशी उन्हें रौंदते हुए आगे बढ़ गए।
सीएचसी सिराथू लाया गया लेकिन नहीं बच सकी जान

गंभीर हालत में वह लोग उन्हें सीएचसी सिराथू लाया गया। घटना की जानकारी होते ही पत्नी व बच्चे रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। आशा देवी की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160378